Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

बरमान में कथित सट्टा कारोबार की चर्चा तेज, आखिर कब होगी कार्रवाई

बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मंत्री उदय प्रताप सिंह

: पौधे रोप दिया पौधारोपण का संदेश

Aditi News Team

Sat, Jul 6, 2024
पौधे रोप दिया पौधारोपण का संदेश गाडरवारा । पंच-ज अभियान (05 जून से 15 अगस्त) के अंतर्गत पर्यावरण को संरक्षित करने के उददेश्य से तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा एवं नगरपालिका परिषद गाडरवारा के संयुक्त तत्वाधान से दिनांक 06.07.2024 को शनि मंदिर के पास तालाब परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें न्यायाधीश मनीष कुमार श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति कलावती व्यारे एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी, श्री वैभव देशमुख द्वारा संयुक्त रूप से आंवले का पौधा लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत की और उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में न्यायाधीश श्री सूरज सिंग राठौड, श्री अश्विन परमार, श्री अजय सिंह यादव, श्री विनय सोनी. श्रीमति शाम्भवी सिंह, श्री यश शर्मा एवं राजस्व विभाग से अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति कलावती व्यारे, तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, श्री वैभव देशमुख, श्री सुरेन्द्र गूर्जर लोक निर्माण सभापति, श्री कमल खटी पार्षद, श्री वीरेन्द्र श्रीवास्तव नायब नाजिर, श्री विष्णु श्रीवास, श्री शुभम चौधरी, श्री अतुल राय, श्री प्रमोद चौहान, श्री नरेश रजक, श्री विनोद चौहान, श्री अर्पित तोमर, पैरालीगल वॉलेंटियर्स श्री शेख रहीम, श्री अखिलेश सोनी, श्री रामकृष्ण राजपूत, श्री नरेन्द्र सोनी, श्री आनंद केवट, श्री सदन सोनी, श्री सत्यनारायण कुशवाहा, श्रीमति शिखा साहू, श्री शाहिद मंसूरी के द्वारा आम, नीम, अशोक एवं आंवले आदि के पौधों का रोपण किया गया।इस अवसर पर मनीष कुमार श्रीवास्तव, जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा यह संदेश दिया गया कि इस बार ग्रीष्मकाल में जनसामान्य ने जो गर्मी सहन की है वह गर्मी या उससे और अधिक गर्मी आगामी वर्षों में जनसामान्य को और आने वाली पीढ़ियों को न सहन करना पड़े, इस हेतु पर्यावरण को संरक्षित किए जाने की आवश्यकता है अतः बारिश के महीनों में अधिक से अधिक फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों को लगाये जाने की आवश्यकता है। तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के अध्यक्ष की हैसियत से जिला न्यायाधीश मनीष कुमार श्रीवास्तव ने गाडरवारा की प्रबुद्ध जनता, विद्यार्थियों, सभी ग्राम पंचायतों, सभी शासकीय कर्मचारियों, विद्यालयों एवं स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वालों विद्यार्थियों से यह अपील की है कि वे पर्यावरण के संरक्षण हेतु अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करें और समय-समय पर लगाये गए पौधों की देखभाल भी करें, जिससे वे बड़े वृक्षों में परिवर्तित हो सके।

Tags :

जरूरी खबरें