: तेंदूखेड़ा,महाशिवरात्रि उत्सव समिति ने धूमधाम से मनाई 50वीं वर्षगांठ, निकाली शोभायात्रा, 50वें वर्ष निकाली भगवान शंकर की बारात
राधाबल्लभ पांडे तेंदूखेड़ा
महाशिवरात्रि उत्सव समिति ने धूमधाम से मनाई 50वीं वर्षगांठ, निकाली शोभायात्रा, 50वें वर्ष निकाली भगवान शंकर की बारात
तेंदूखेड़ा। महाशिवरात्रि उत्सव समिति तेंदूखेड़ा द्वारा पंरपरागत रीति से महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा का 50 वें वर्ष अनवरत श्रृंखला में आयोजन किया गया। 50वर्षों से निरंतर किए जा रहे महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शंकर की बारात एवं अन्य कार्यक्रम की शुरुआत सन् 1976 से हुई, बैलगाड़ियों से भव्य रथ तक का सफर वास्तव में यह 50वाँ आयोजन स्वर्णिम वर्ष रहा हैं, जिसके साक्षी स्वयं भोलेनाथ बने। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान शंकर की बारात नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई, साथ ही रात्रि के समय भोलेनाथ का अभिषेक शिवालय में वैदिक मंत्रोंच्चार से किया गया। भगवान शिव की बारात सायं 5:00 बजे से नगर में भ्रमण करने हेतु निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ, श्रृद्धालुओं ने अपने-अपने द्वार पर भगवान शिव कि पूजा की। दिगंबर अखाड़ा तेंदूखेड़ा के सदस्यों ने अपनी अद्भुत कलाओं से उपस्थित जनों को आकर्षित किया। महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना रहा। भगवान भोलेनाथ के विवाहोत्सव के महापर्व पर श्रंद्धालुओं ने प्रातः काल से ही अपने-अपने घरों व शिवालयों में शिव आराधना, पूजन-अर्चन, शिव अभिषेक किया और शिवालयों में विशेष साज-सज्जा की गई। आयोजक समिति अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, संरक्षक एवं तहसील प्रेस क्लब अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार राधाबल्लभ पांडे ने समस्त क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी साथ ही महाशिवरात्रि उत्सव समिति तेंदूखेड़ा के अध्यक्ष पद की पगड़ी नगर परिषद अध्यक्ष पं. विष्णु शर्मा द्वारा आलोक पांडेय को पहनाकर आगामी वर्ष के आयोजन का दायित्व सौंपा। कार्यक्रम में पुलिसबल की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में तेंदूखेड़ा नगर परिषद अध्यक्ष पं. विष्णु शर्मा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डालचंद पटेल, राजीव अग्रवाल, महेंद्र तिजोड़ी वाले, पुरूषोत्तम पटेल, पार्षद रूपम विश्वकर्मा, अधिवक्ता गगन अग्रवाल, लीलाधर कुशवाहा, रामकुमार पाण्डेय, लखन पालीवाल, दीपक शर्मा, मिथिलेश पाटकर, श्रीराम पाण्डेय, मनोहर पाण्डेय, सियाराम पाण्डेय, संजय पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, राजाराम महाराज, आचार्य पं. शरद तिवारी, प्रतीक तिवारी, दिगम्बर अखाड़ा उस्ताद मोहन ठाकुर, ज्योत्षी महाराज, शिवदयाल ठाकुर, मनीष ठाकुर, प्रशांत घोषी, प्रशांत पांडे, सक्षम चौबे, यशदीप गोस्वामी, सूर्यांश पाटकर, सुमित पालीवाल, श्रेयांक प्रजापति, सजल शर्मा, आयुष सोनी, राहुल गुप्ता, मधुर नीखरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
यह रहा शोभायात्रा का मार्ग- महाशिवरात्रि पर महादेव की शोभायात्रा वार्ड नंबर 12 शासकीय प्राथमिक कन्या शाला समीप स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ हुई होकर पुजारी मोहल्ला से होते हुए टाल (डोभी रोड) पहुंची। टाल से नगरिया मंदिर से होते हुए पुराने बस स्टैंड होते हुए एन.एच.45 से राय मोहल्ला से जैन मंदिर, नायक मंदिर से होते हुए अपने गंतव्य शिव मंदिर पहुंची जहां प्रसाद वितरण के साथ यात्रा संपन्न हुई।
Tags :