Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: नरसिंहपुर,न्यायालयों द्वारा जारी ई-समंस एवं वारंट की तामीली प्रक्रिया के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

Aditi News Team

Sat, Jul 5, 2025
नरसिंहपुर,न्यायालयों द्वारा जारी ई-समंस एवं वारंट की तामीली प्रक्रिया के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण आज दिनांक 05.07.2025 को पुलिस कंट्रोल रूम, नरसिंहपुर में जिला मुख्यालय के समस्त न्यायालयों में पदस्थ प्रस्तुतकार, एवं जिला के समस्त न्यायालयों के कोर्ट मोहर्रिर, थानों के समंस/वारंट मादगार एवं निष्पादन अधिकारियों को माननीय न्यायालयों द्वारा ई-समंस एवं वारंट जारी/तामीली प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में माननीय अपर सत्र न्यायाधीश, राम मनोहर दांगी, पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका, अति. पुलिस अधीक्षक, संदीप भूरिया, एसडीओपी, नरसिंहपुर, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी, कोतवाली एवं स्टेशनगंज, प्रभारी फिंगर प्रिंट शाखा, प्रभारी लीगल सेल, प्रभारी समंस वारंट शाखा, सीसीटीएनएस शाखा एवं जिला अभियोजन कर्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उक्त प्रशिक्षण में माननीय अपर सत्र न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक एवं अति. पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को बताया गया कि ई-समंस/वारंट कैसे जारी किया जाता है, इसमें समंस/वारंट का प्रारूप, आवश्यक जानकारी, और जारी करने की विधि को समझाते हुए उनको डिजीटल माध्यम से समंस/वारंट कैसे भेजे जाते हैं, यह प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ-साथ समंस/वारंट की तामील की पुष्टि एवं कानूनी प्रावधानों और नियमों की जानकारी दी गयी।

Tags :

जरूरी खबरें