Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: सालरिया बावड़ी में वानरराज की आत्मशांति के लिए ग्रामवासियों ने की गंगाजल की रसोई

Aditi News Team

Sat, Jul 19, 2025
सालरिया बावड़ी में वानरराज की आत्मशांति के लिए ग्रामवासियों ने की गंगाजल की रसोई सुसनेर/19 जुलाई,जनपद सुसनेर के सालरिया ग्राम पंचायत के सालरिया बावड़ी में विगत 09 जुलाई 2025 को एक वानरराज की 11 केवीए विद्युत लाइन से करंट लगने से मौत हो गई थी जिसका श्री कामधेनु गो अभयारण्य शनिदेव गौसेवा युवा समिति ने भव्य शोभायात्रा के साथ विधि विधान से शास्त्रोक्त पद्धति से अग्नि संस्कार के साथ अंतिम संस्कार किया व तीये की बैठक , घाटा एवं शोक पत्रिका छपवाकर सालरिया बावड़ी से जुड़े ग्रामों में आमंत्रण भिजवाकर आज एकादश दिवस पर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए समस्त ग्राम वासियों की और से विशाल भंडारा किया ग9या जिसमें आस पास के ग्रामों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की । गौरतलब है कि श्री कामधेनु गो अभयारण्य शनिदेव गौसेवा युवा समिति सालरिया बावड़ी के कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में गो सेवा एवं आध्यात्मिक भावना जागृत करने के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन करते रहते है उसी श्रृंखला में विगत 09 जुलाई को 11 केवीए विद्युत लाइन से विद्युत करंट लगने से एक वानरराज की मृत्यु हो गई थी , जिनका समस्त क्षेत्र वासियों ने विधि विधान से अन्तिम संस्कार कर , तीए की बैठक ,घाटा का कार्यक्रम एवं आज वनराजराज की आत्मशांति के विशाल भंडारे का आयोजन जिसका सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने आज भगवान भोलेनाथ , हनुमान जी महाराज, बाबा रामदेव जी महाराज एवं शनिदेव भगवान के परिवार के दर्शन कर दिवंगत वानरराज की आत्मशांति की प्रार्थना कर सभी ने प्रसादी ग्रहण की ।

Tags :

जरूरी खबरें