Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: चैटबॉट से मतदाता निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां कर सकेंगे प्राप्त

Aditi News Team

Sun, Nov 5, 2023

चैटबॉट से मतदाता निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां कर सकेंगे प्राप्त

मध्यप्रदेश निर्वाचन सदन ने किया नवाचार, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में मतदाताओं को मिलेगी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के मतदाताओं की सुविधा के लिए सीईओ एम.पी. के नाम से व्हाट्एप चैटबॉट लांच किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश के मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से मिल सके, इसके लिए मतदाताओं को व्हाट्सएप चैटबॉट की सुविधा प्रदान की गई है। इस नवाचार के तहत चैटबॉट के माध्यम से बातचीत कर मतदाता निर्वाचन से संबंधित विभिन्न जानकारियां जैसे मतदाता सूची में नाम दर्ज है या नहीं, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के तरीके, उसमें लगने वाले दस्तावेज आादि निर्वाचन से जुड़ी महत्वूपर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में 24 घंटे उपलब्ध है। व्हाट्सएप चैटबॉट व्हाट्सएप चैटबॉट ceomadhyapradesh.nic.in पर उपलब्ध है। नागरिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से व्हाट्सएप चैटबॉट से जुड़ सकते हैं। व्हाट्सएप चैटबॉट से वेबसाइट के साथ ही मतदाता क्यूआर कोड के माध्यम से भी सीईओ एमपी के व्हाट्सएप चैटबॉट से आसानी से जुड़ सकते हैं। इसके लिए मतदाताओं को क्यूआर कोड स्कैन कर लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही सीईओएमपी के नाम से वैरीफाइड व्हाट्सएप पेज ओपन होगा। क्यूआर कोड भी ceomadhyapradesh.nic.in वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Tags :

जरूरी खबरें