Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

निर्धारित-सीमा में कार्य पूर्ण कराएं, लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी एवं ब्लैकलिस्ट करने की होगी कार्रवाई

: नरसिंहपुर जिले में बना मतदान का रिकॉर्ड चारों विधानसभाओं में 83 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान,शांतिपूर्वक मतदान संपन्न होने पर कलेक्टर ने जताया आभार ,विधानसभावार ईव्हीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखा गया सुरक्षित,प्रेक्षक, कलेक्टर, एसपी रहे मौजूद

Aditi News Team

Sat, Nov 18, 2023

जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न

जिले में बना मतदान का रिकॉर्ड

चारों विधानसभाओं में 83 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

नरसिंहपुर।ज़िले के सभी 963 मतदान केंद्रों पर ऐतिहासिक सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। जिले की चारों विधानसभाओं में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। जिले में पिछले विधानसभा निर्वाचन 2018 में 81.65 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसकी तुलना में इस वर्ष 2.14 प्रतिशत मतदान बढ़ा है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष 2023 में जिले का कुल 83.79 मतदान प्रतिशत रहा।

      जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र गोटेगांव में 83.29 प्रतिशत, नरसिंहपुर में 83.11 प्रतिशत, तेंदूखेड़ा में 85.76 प्रतिशत व गाडरवारा में 83.30 प्रतिशत सहित ज़िले में कुल 83.79 प्रतिशत मतदान हुआ। गोटेगांव में 94715 महिला, 85579 पुरूष व 3 अन्य सहित कुल 180297 मतदाताओं, नरसिंहपुर में 100511 महिला, 92253 पुरूष व एक अन्य सहित कुल 192765 मतदाताओं, तेंदूखेड़ा में 85474 महिला, 76056 पुरूष व एक अन्य सहित कुल 161531 मतदाताओं और गाडरवारा में 94056 पुरूष, 83125 महिला व 3 सहित कुल 177184 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिले के चारों विधानसभा में कुल 374756 पुरूष, 337013 महिला और 8 अन्य मतदाताओं ने मतदान किया।

ज़िले में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न होने पर कलेक्टर ने आभार व्यक्त किया

नरसिंहपुर।विधानसभा निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत 17 नवंबर को जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों के 963 मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफ़ना ने जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुगम और पारदर्शी तरीके से शांतिपूर्वक मतदान संपन्न होने पर सभी मतदाताओं, चुनाव कार्य में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी, सुरक्षा में तैनात जवानों एवं इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

      उन्होंने कहा है कि जिले में सभी के सहयोग एवं परिश्रम के कारण शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ है।निर्वाचन प्रक्रिया में सभी की मेहनत,लगन एवं निष्ठा के कारण ज़िले के सभी विधानसभाओं में मतदान प्रतिशत भी बढ़ा है।

विधानसभावार ईव्हीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखा गया सुरक्षित,प्रेक्षक, कलेक्टर, एसपी रहे मौजूद

नरसिंहपुर।कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनायें गये  स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता इंतज़ामों के बीच ईव्हीएम मशीनों को डबल लॉक स्ट्रॉंग रूम में सुरक्षित रख कर स्ट्रॉंग रूम को सील किया गया।

      यह कार्य सामान्य प्रेक्षक श्री देव कृष्ण तिवारी, श्रीमती किरण कुमार पासी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफ़ना, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंजलि शाह, सभी रिटर्निंग अधिकारी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि की मौजूदगी में कराया गया।

Tags :

जरूरी खबरें