: गाडरवारा,शासकीय पशु चिकित्सालय को प्रदत्त की फ्रिज
Wed, Feb 9, 2022
मूक प्रणियों के लिए की समिति आई आगे
गाडरवारा। मूक प्राणियों की सेवा के लिए समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति समर्पित होकर विगत वर्षो से कार्य करती आ रही है। इसी तारतम्य में शासकीय पशु चिकित्सालय की महती आवश्यकता अनुरूप समिति द्वारा फ्रिज प्रदत्त किया गया। समिति संस्थापक आशीष राय,अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया,संरक्षक अशोक राय,सचिव बबलू कहार,गोपाल राय,कृष्णकांत बेहरे की उपस्थिति में साईं बाबा जी के तैलचित्र के साथ नवीन फ्रिज में स्वास्तिक बनाकर पूजन अर्चना कर पशु चिकित्सालय को भेंट किया।मूक पशुओं के उपचार में लगने वाले इंजेक्शन के रख रखाव की परेशानी से निजात में श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति ने अपनी महती भूमिका का निर्वाहन किया जिसकी खुले दिल से सराहना पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ सुनील ब्रिजपुरिया ने की। इस अवसर पर डॉ देवेंद्र पटैल,राजेंद्र नागवंशी,हेमराज राजपूत,राजेश यादव,विटाई लाल,राम सिंह मिर्धा सहित समिति के राजकुमार धानक,भरत पवार,नितेश कुर्मी,अमीन खान इत्यादि मौजूद थे।
: गाडरवारा,मिढवानी में शिक्षको की संगोष्ठी आयोजित
Sun, Feb 6, 2022
गाडरवारा। गत दिवस बसंत पंचमी के अवसर पर ग्राम मिढवानी (देवरी) की शासकीय माध्यमिक शाला में शिक्षक शेख जाफर खान द्वारा निर्मित किए गए माँ सरस्वती के नवनिर्मित मंदिर में पूजन एवं हवन के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमा अतिथियो की उपस्थिति में स्थापित की गई। इस अवसर पर आयोजित भंडारे उपरांत राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर शिक्षको की संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए बीईओ प्रतापनारायण ने कहा की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों की जानकारी सभी शिक्षको को होना चाहिए। प्राचार्य राजेश बरसैयां ने कहा की शिक्षा नीति का अध्ययन हमे करते हुए इसके क्रियान्वयन हेतु हमे आगामी समय मे अच्छी मेहनत करनी होगी। प्रभारी बीआरसी संदीप स्थापक ने कहा की शिक्षक साथी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाते है राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पालन में भी सभी शिक्षक अच्छा सहयोग करेंगे। इस अवसर पर शिक्षक वेणीशंकर पटैल , योगेन्द्र झारिया,भानु राजपूत, पवन राजोरिया एवं स्थानीय छात्रा ने भी शिक्षा नीति पर अपने विचार रखे। संगोष्ठी का संचालन माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मोहन मुरारी दुबे, विजेंद्र कौरव, रामनारायण उपाध्याय,चंद्रकांत साहू, बीएसी मनीराम मेहरा, विनोद दुबे, मधुसूदन पटैल, के के दुबे, प्रशान्त पटैल,सिराज अहमद सिद्दिकी, योगेन्द्र सिलावट,सुरेन्द पटेल, भानु राजपूत, पोहुप सिंह पटैल, सुरेश श्रीवास, ब्रजेश श्रीवास सहित अन्य उपस्थित रहे।
: राजमार्ग(लोलरी)मुकेश बसेड़िया डॉक्टरेट मानद उपाधि से सम्मानित
Sun, Feb 6, 2022
सांसद उदयप्रताप सिंह द्वारा उपरोक्त डॉकरेक्ट उपाधि के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी
राजमार्ग (लोलरी)समाजसेवा में सदा अग्रणी भूमिका निभाने वाले , विगत 21 वर्षो से दुर्गंम पहाड़ो पे गरीबो की सेवा करने वाले, गाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया को मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी , भारत सरकार से मान्यता प्राप्त ,आई एस ओ से प्रमाणित मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा सतत समाजसेवा के उत्कृष्ट कार्य हेतु डॉक्टरेट मानद उपाधि प्रदान कर बेस्ट अचीवमेंट ऑफ सोशल वर्कर का खिताब प्रदान किया
।
उपरोक्त सम्मान मुकेश बसेड़िया को नरसिंहपुर होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद उदयप्रताप सिंह ने प्रशस्ति पत्र के साथ साथ यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदत्त प्रमाणपत्र व ट्राफी भेंट कर शुभकामनाएं प्रदान की। उल्लेखनीय है कि मुकेश बसेड़िया विगत दो दशको से सतत दुर्गम बनांचल क्षेत्रो के आदिवासियो ग्रामो में निराश्रित वृद्धजनो , को स्वयं के खर्चे पे राशन, कंबल , मच्छरदानी, वस्त्र , दवाइयां आदि प्रदान कर पुत्रवत सेवा कर मृत्यु उपरांत उनका दाह संस्कार भी करते है, अनाथ बेटियो की शिक्षा व विवाह करना, कोरोना काल मे लॉकडाउन में अति दुर्गम पहाड़ो पे बसे 29 ग्रामो में घोड़ो से , मोटर साईकिल आदि से सतत राशन पहुँचाया, और वैक्सिनेशन महा अभियान में अपने इंस्टीट्यूट की बेटियो के साथ विभिन्न केंद्रों ,गांवों में निशुल्क , निस्वार्थ सेवा प्रदान की।मुकेश बसेड़िया बेटी शिक्षा के लिए पठन लेखन सामग्री वितरित कर सतत प्रोत्साहित करते है।दुर्गंम जंगलो में राशन पहुंचाना हो , या बनांचल ग्रामो में आगजनी की घटना हो, या बाढ़ पीड़ितों की सेवा, सामाजिक समरसता के लिए विभिन्न वर्गों की सेवा व आयोजन, स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन व सहभागिता, पेयजल व्यवस्था, आदि मे सदा अग्रणी रहते है। इस अवसर पे माननीय सांसद ने कहा कि मुकेश बसेड़िया की सेवा सराहनीय व अनुकरणीय है।उपरोक्त सेवा कार्य हेतु उन्हें विभिन्न संगठनो , द्वारा समय समय पर सम्मानित किया जाता रहा है।उपरोक्त अवसर गौरीशंकर खेमरिया, भैयाजी रावत, राजेंद्र राजोरिया, प्रफुल्ल दीक्षित , पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ,सांसद प्रतिनिधि केशव रघुबंशी , राम स्वरूप शर्मा , खेमचन्द रावत, प्रिंस बसेड़िया , की गरिमामयी उपस्तिथी रही।