: गाडरवारा जिले में शिक्षा चेतना टीम का हुआ गठन
Fri, Feb 4, 2022
गाडरवारा। कलेक्टर रोहित सिंह की सत्प्रेरणा व जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय सोनवणे एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के सहयोग से सम्पूर्ण जिले में निकाली गई शिक्षा चेतना यात्रा के सुखद परिणाम वर्तमान शिक्षा जगत में परिलक्षित हुए हैं ।शिक्षा गुणवत्ता की धारा अनवरत जिले में प्रवाहित होती रहे तथा शिक्षा क्षेत्र में शिक्षकों द्वारा नित्य प्रति नवाचार व विभिन्न ऩूतन शैक्षिक गतिविधियाँ संचालित हों एवं जरूरत मंद शिक्षकों को आवश्यक सुझाव और सकारात्मक दिशा मिले इस उद्देश्य से डी ई ओ नरसिंहपुर के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा चेतना संवाहक हल्के वीर पटैल द्वारा संपूर्ण जिले के प्रत्येक ब्लॉक में शिक्षा चेतना विकास खंड स्तरीय शिक्षा चेतना संवाहक एवं सहायक संवाहक के पद नियुक्त कर दिये गये हैं। साथ ही जिले में बालिका शिक्षा को और अधिक मजबूती प्रदान की जा सके इस उद्देश्य से शिक्षा चेतना टीम की कुछ बहिन शिक्षकों को सावित्री बाई फुले चेतना दल का मुखिया बनाया गया है। गौरतलब हो की गणतंत्र दिवस समारोह में शिक्षा चेतना यात्रा रथ , शिक्षा विभाग को लंबे अरसे बाद प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है जिससे सम्पूर्ण शिक्षकों में हर्ष व उल्लास का वातावरण व्याप्त है। शिक्षा चेतना टीम द्वारा विकास खंड स्तरीय संवाहक एवं सहायक संवाहक के पद वितरित किये गए जिसमें ब्लाक साईंखेड़ा से भानुप्रताप सिंह राजपूत, सुरेश कुमार श्रीवास, ब्लॉक करेली से राजेन्द्र दुबे, शिव कुमार पटेल, ब्लॉक चीचली से योगेन्द्र सिंह सिलावट, दीपक कुमार गुप्ता, ब्लॉक गोटेगाँव से अनुपम तिवारी, देवेन्द्र दिवाकर, ब्लॉक नरसिंहपुर से कु निर्मला मेहरा , देवेन्द्र पटेल, ब्लॉक चाँवरपाठा से भगवान उपाध्याय , परवेज़ अख्तर खान को क्रमशः शिक्षा चेतना संवाहक एवं सहायक संवाहक के पद पर नियुक्त किया गया। जिला शिक्षा चेतना मार्गदर्शक कमेटी भी बनाई गई जिसमें प्रतापनारायण (बी ई ओ) जय मोहन शर्मा , राजेश बरसैंया, राजेश कुमार सोनी, नागेन्द्र त्रिपाठी , सत्यप्रकाश त्यागी, मधुसूदन पटेल, वैणीशंकर पटेल, डी डी वर्मा, प्रफुल्ल कुमार दीक्षित, श्रीमती पूर्णिमा दुबे, सिराज अहमद सिद्धकी, सुनील श्रीवास को लिया गया है । विशेष सहयोगी के रूप में शेख जाफर खान, दीनदयाल राय, मुबीन खान आदि को लिया गया। बालिका शिक्षा प्रोत्साहन व उन्नयन हेतु सावित्री बाई फुले चेतना दल में श्रीमती ममता नामदेव, श्रीमती डॉ मंजुला शर्मा, श्रीमती सरिता पटैल,श्रीमती अंजुलता नेमा, श्रीमती सुषमा बसेड़िया, श्रीमती सुषमा पटेल श्रीमती लक्ष्मी पटेल,श्रीमती प्रभा वर्मा, श्रीमतीअर्पणा निकिता ब्राउन, श्रीमती सुनीता सोनी,श्रीमती पूर्णिमा दुबे, श्रीमती आराधना श्रीवास्तव, श्रीमती ज्योति राजपूत, श्रीमती सुधा शर्मा , सुश्री निर्मला मेहरा, श्रीमती हेमलता राजपूत,श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, श्रीमती संयोगिता कौरव को सम्मिलित किया गया। विशेष सहयोगी के रूप में राजेंद्र गुप्ता, अनुरुद्ध अवस्थी, मनीष पटेल, पोहुप सिंह पटैल, प्रभात रूसिया, राघवेंद्र राजपूत,विनय रावत , प्रहलाद महंत, सुरेन्द्र पटैल, कमलेश विश्वकर्मा , रमेश खंगार एवं हरिराम कुशवाहा को शामिल किया गया है।
: गाडरवारा,ऐटग्रेड अभ्यास पुस्तिका पर हो सार्थक कार्य
Fri, Feb 4, 2022
गाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में विकासखंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए एस मसराम ने शालाओं के संचालन में कोरोना गाइडलाइन के पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए । विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटैल ने वर्तमान में जारी निष्ठा प्रशिक्षण, शालेय सुरक्षा एवम सेफ्टी कार्यक्रम, प्रौढ़ शिक्षा आधारित कार्यक्रम, पीएम पोषण तथा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार संबंधी बिंदुओं पर प्रकाश डाला। बीएसी अरुण दुबे एवम सत्यम ताम्रकार ने प्रतिभा पर्व मूल्यांकन तथा परिणाम प्रविष्टि एवं वर्तमान में एटग्रेड अभ्यास पुस्तिकाओं पर छात्रों द्वारा किए जाने वाले कार्य के विषय में चर्चा की। इस बैठक में एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव, लेखापाल खुशबू ब्रिजपुरिया, जनशिक्षक अनूप पालीवाल, अजय नामदेव, संजय सोनी, सत्यम ताम्रकार, दिलीप राजगौंड, हरिओम स्थापक, दलगंजन सिंह कौरव, कैलाश कहार इत्यादि की उपस्थिति रही।
: गाडरवारा,पौधारोपण कर स्कूल परिसर को बना रहे हरा भरा
Fri, Feb 4, 2022
गाडरवारा। साईखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम निमावर के शासकीय हाईस्कूल के शिक्षक इन दिनों पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल करते हुए पौधारोपण कर शाला परिसर को हरा भरा बनाने में जुटे हुए है। स्कूल के माध्यमिक शिक्षक पवन राजौरिया ने बताया की स्कूल के प्राचार्य अरुण तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में हम लोगो ने शाला परिसर में आम, अमरूद, उमर, कांजी एवं अन्य उपयोगी पौधे लगाकर बाकायदा इनके रखरखाव एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी आपस मे बांट ली है। प्रतिदिन हम सभी इन पौधों को पानी भी देते है। पौधारोपण में प्रभारी प्राचार्य श्री तिवारी के साथ पवन राजौरिया के अलावा सतीश कबड़े, कमलेश साहू, बसंत दुबे, पूनम पटैल, रींना राजपूत आदि के साथ स्कूल के छात्र छात्राओं का सहयोग निरंतर मिल रहा है। स्कूल में हो रहे पौधारोपण की ग्राम के सरपंच महंत शिवेंद्रकांत पूरी गोस्वामी ने भी सराहना करते हुए इसे स्कूल की बेहतरी की दिशा में शिक्षको की सराहनीय पहल बताया है