: दतिया महोत्सव का आयोजन जनता की इच्छा पर - गृहमंत्री डॉ. मिश्रा
Sat, Nov 6, 2021
बुंदेलखण्ड अंचल मेरे प्राण में बसता है - डॉ. कुमार विश्वास
गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने तीन दिवसीय महोत्सव का किया शुभारंभ
कला और संस्कृति से ओतप्रोत दतिया महोत्सव का आयोजन जनता की इच्छा पर किया गया है। कार्यक्रम में सरस्वती पुत्र डॉ. कुमार विश्वास और अन्य कवियों को अपना भरपूर आशीर्वाद और प्यार लुटाने का सभी श्रोताओं से आव्हान किया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को तीन दिवसीय दतिया महोत्सव का शुभारंभ स्टेडियम प्रांगण में करने के बाद सुधी श्रोताओं को समारोह को संबोधित कर रहे थे।
दतिया महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने कहा कि बुंदेलखण्ड अंचल मेरे प्राण में बसता है। माँ पीताम्बर-धूमावती महामाई की कृपा से आप लोगों के बीच आया हूँ। दतिया पुण्य देवभूमि है। इन्दौर की कवियत्री डॉ. भुवन मोहिनी ने दतिया महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर माँ पीताम्बर-धूमावती शक्ति भवानी की आराधना करते हुए अपने मनोहारी गीतो की प्रस्तुती दी। महोत्सव में कवि श्री पवन तिवारी ने भी शानदार भजनों की प्रस्तुती दी।
गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया महोत्सव के शुभारंभ पर प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास, कवियत्री डॉ. भुवन मोहिनी, कवि श्री पवन तिवारी को सम्मान-पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
: मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन में श्री महाकाल मंदिर परिसर विस्तार योजना का किया निरीक्षण
Fri, Nov 5, 2021
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन में श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना (जो कि बड़ा रुद्रसागर में तैयार की जा रही है) का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने पैदल चलकर विभिन्न निर्माण कार्यों को देखा।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास योजना के तहत बनाए जा रहे आधार स्तंभ, भित्ति चित्रों एवं म्यूरल वाल का निरीक्षण किया। उन्होंने कमल तालाब को देखा और सप्त ऋषि मंडल, शिव आनंद तांडव स्तंभ, शिव स्तंभ, शिव मूर्तियाँ, त्रिपुरासुर वध आदि पॉइंट पर जाकर जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निरीक्षण स्थल पर मौजूद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना कुल 730 सौ करोड़ रुपए की है, जिसमें से 368 करोड़ के निर्माण कार्य चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी निर्माण कार्य महाशिवरात्रि के पहले पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं महाकाल से जुड़ी हुई कथाएँ, परंपराएँ, मान्यताएँ आदि का अंकन इस पूरे परिसर में इस तरह से किया जाएगा कि तीर्थ-यात्रियों को अलौकिक अनुभव प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी संग्रहालय से महाकालेश्वर मंदिर तक जाने वाले पाथ-वे पर 108 स्तंभ बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक स्तंभ पर धार्मिक परंपरा इतिहास से जुड़ी हुई कथाओं का अंकन होगा। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद श्री वी.डी. शर्मा और श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारस जैन, श्री बहादुर सिंह चौहान तथा अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।
: गाडरवारा,विद्युत विहीन शाला में दीपावली मनाकर किया उजियारा
Fri, Nov 5, 2021
गाडरवारा। विगत दिवस दीपावली के पावन अवसर पर समीपी ग्राम बगदरा की विद्युत विहीन शासकीय माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता ने मित्रो के साथ जाकर दीवाली मनाई । उन्होंने शाला परिसर में अनेक दीपक जलाकर शाला के अंधेरे को उजाले में तब्दील कर दिया। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने बताया की हमारा स्कूल गांव में बसाहट से दूर बना हुआ है इस वजह से वहां विद्युत व्यवस्था नही है। स्कुल हमारा मंदिर है प्रकाश के पर्व दीपावली पर स्कूल में अंधेरा न रहे इस नाते मेने आज यहां आकर दीवाली मनाई है।