: गाडरवारा,कोरोना दिवंगत आत्माओं व शोकाकुल परिवारों के लिये जलाई महाज्योति व दीप
Fri, Nov 5, 2021
गाडरवारा । विगत दिवस दीपावली के पावन अवसर पर नगर के समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने स्थानीय एम पी ई बी कालोनीवासियों के साथ मिलकर अनोखी दीपावली का आयोजन किया । उन्होंने कोरोनाकाल में भारत सहित सम्पूर्ण विश्व मे दिवंगत आत्माओ की शांति व मोक्ष प्राप्ति तथा शोकाकुल परिवारो के सुख , समृद्धि व शांति के लिए सामूहिक रूप से महाज्योति के साथ दीप जलाये। कार्यक्रम में सर्वप्रथम राघवेंद्र भार्गव ने भगवान श्री कृष्ण एवं महालक्ष्मी का पूजन किया । तदोपरांत कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने महाज्योति को प्रज्जवलित कर कहा की शास्त्रों में अज्ञात व्यक्तियो या परोपकार के लिए किया गया अनुष्ठान अनन्त कोटि यज्ञ के बराबर फल प्रदान करता है ।कोरोना महामारी में अनेक परिवारों ने अपने परिजनो को असमय खोया है। इस ख़तरनाक बीमारी में किसी ने अपना बेटा तो किसी ने परिवार का मुखिया ही खो दिया जिसके कारण वो दीपावली में दीप प्रज्वलन तक नही कर पाए । ऐसे परिवारों के सुख ,शांति , समृद्धि के लिए अखंड ज्योति प्रज्जवलित करने हम सभी उपस्थित है। कार्यक्रम में कालोनीवासियो ने सामूहिक रूप से दिवगंत आत्माओ के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिवारों के लिए
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्व सन्तु निरामया की प्रार्थना की । इस अवसर पर सभी कालोनी वासियो ने कोरोना महामारी से पीड़ित परिवारो के लिए सामूहिक रूप से दीपदान किया । कार्यक्रम के अंत मे माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने आभार प्रदर्शन किया। उक्त आयोजन में राघवेंद्र भार्गव, राजेन्द्र खेमरिया,जगदीश प्रसाद दुबे,अनुपम ढिमोले, सतीश शुक्ला,मनोज शर्मा, संजय शुक्ला,सुल्तान सिंह पटेल, राधेश्याम सराठे, अमरसिंह राजपूत,ओंकार वर्मा, भागवेन्द्र कौरव ,अर्जुन सिंह पटेल, पप्पू कौरव, आर एस प्रजापति, अनिल नेमा, जगदीश नेमा ,अनन्त श्रीवास्तव, उत्तम सिंह मेहरा, जी डी गोलन्दाज, पी डी चौकसे ,जितेंद्र चौकसे,उमेश मेहरा, राहुल कौरव ,सन्तोष पचौरी,अशोक विश्वकर्मा, हाकम सिंह रघुबंशी, मनीष राजपूत, मनीष श्रीवास्तव, अशोक रजक, सोम शर्मा , प्रिंस बसेड़िया के साथ बच्चो की भी उपस्तिथी रही।
: भोपाल,कोविड-19 में अनाथ हुए बच्चों के साथ सीएम शिवराज ने मनाई दीपावली
Thu, Nov 4, 2021
भोपाल।
मुख्यमंत्री निवास में 'मुख्यमंत्री कोविड -19 बाल सेवा योजना' के हितग्राही बच्चों के साथ दीपावली का त्यौहार मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण जो बच्चे अनाथ हो गए हैं हम बच्चों के माता-पिता वापस नहीं ला सकते लेकिन उन्हें मां-बाप का स्नेह और प्यार तो दे ही सकते हैं। आज पूरे दिल से,हृदय से और मन से बच्चों को बुलाया है।उनकी आंखों में आंसू न रहें, उन्हें प्यार मिलता रहे। यह प्रयत्न हमारा लगातार जारी रहेगा कार्यक्रम में भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ और होशंगाबाद जिलों के 50 अनाथ बच्चे सम्मिलित हो रहे है। मुख्यमंत्री चौहान अन्य जिलों के बच्चों को वर्चुअली संबोधित कर रह रहे है।
: विदिशा मेडिकल कॉलेज मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट - मुख्यमंत्री श्री चौहान
Thu, Nov 4, 2021
इलाज के सभी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे
आवश्यक उपकरणों एवं स्टॉफ की पूर्ति शीघ्र की जाएगी
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विदिशा मेडिकल कॉलेज मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। मेडिकल कॉलेज में सभी सुविधाएँ जुटाने के लिए हरसंभव प्रयासकिए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज विदिशा में मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में एक माह में सीटी स्केन मशीन और दो माह के भीतर एमआरआई मशीन स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में कुल 132 फेकल्टी में से 73 पदस्थ है। शेष पदों की पदस्थापना का कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से संवाद भी किया। उन्होंने कॉलेज में कोविड इलाज के लिए किए गए प्रबंधों की भी जानकारी ली।
मेडिकल कॉलेज विदिशा के लिए बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेडिकल कॉलेज विदिशा के लिए एक बड़ी सौगात है। हमारा लक्ष्य सम्पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, जिससे ताकि इलाज के लिए मरीजों को जिले से बाहर रेफर न करना पड़े। उन्होंने कहा कि भव्य इमारत में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ नवीन स्वरूप में मिलेगी। अभी आपरेशन थियेटर संचालित होने लगे हैं, वे पूरी क्षमता के साथ क्रियाशील हो, इसके लिए चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
पौध-रोपण
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कॉलेज परिसर में बरगद (वटवृक्ष) का पौधा रोपा।
श्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में सपत्नीक श्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर में पहुँचकर पूजा-अर्चना भी की।