: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यायें
Tue, Nov 2, 2021
जनसुनवाई में आये 67 आवेदन
नरसिंहपुर ।
कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में लोगों की समस्यायें सुनी और आवेदन लिये। उन्होंने समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार दो नवम्बर को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर व एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल ने जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण भी किया गया। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 67 आवेदन आये। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों, मांग आदि से संबंधित आवेदन दिये, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।
: नरसिंहपुर,जिले की 174 सैंपल शालाओं में होगा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे
Tue, Nov 2, 2021
नरसिंहपुर । 12 नवंबर को जिले की चयनित शालाओं में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 के विधिवत सुचारू आयोजन हेतु जिला कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा दिये गए निर्देश के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन द्वारा डाइट नरसिंहपुर के प्रार्थना सभा कक्ष में अलग अलग बेठको का आयोजन किया गया। बैठकों के क्रम में प्रथम सत्र में फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स , द्वितीय सत्र में फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स (बी.आर.सी / बी.ए.सी. ●/ सी.ए.सी. संकुल के चयनित शिक्षक ) एवं अंतिम सत्र मेंसंबंधि संबंधित शाला प्राचार्य / प्रधान पाठक शासकीय / अशासकीय / अनुदान प्राथमिक / माध्यमिक हाई / हायर सेकेण्डरी
विद्यालय, जिला नरसिंहपुर शासकीय / अशासकीय / अनुदान प्राप्त प्राथमिक / माध्यमिक / हाई / हायर सेकेण्डरी विद्यालयों का प्रशिक्षण हुआ। इन प्रशिक्षणों में बताया गया की एनएएस एक सर्वे है परीक्षा नहीं है।जिसमें कक्षा 3.5, 8 तथा 10के बच्चे शामिल होंगे। इसमे फील्ड इन्वेस्टिगेटर राज्य द्वारा व फील्ड ऑब्जर्वर केंद्र द्वारा नियुक्त किए गए हैं। सर्वे हेतु
सामग्री का चावरा विद्यापीठ तथा सेंट्रल स्कूल नरसिंहपुर से वितरण होगा | सर्वे उपरांत सामग्री चावरा स्कूल में जमा होगी। 12 नवम्बर को
फील्ड इन्वेस्टिगेटर चयनित शालाओं में सेम्पलिंग कर 30 छात्रों का चयन करेंगे। उस दिन10.30 से 12.30 तक छात्र सर्वे में शामिल होकर प्रश्न पत्र 'हल करेंगे तथा ओएमआर सीट भेरेंगे!
। सर्वे वाले दिन संस्था प्रधान को कक्षों में फर्नीचर की व्यवस्था
करना है |संस्था प्रधान या संस्था के शिक्षक अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करेंगे केवल सहयोग करेंगे। प्रशिक्षण में स्लाईड के माध्यम से भी नेस सर्वे की अंतिम दौर की तैयारी की बिंदुवार विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी जे एस विल्सन ने बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति हेतु अवकाश के दिनों में सोशल मीडिया और संवाद के माध्यम से जुड़े रहने की बात करते हए कहा कि बच्चों को यह सर्वे एक परीक्षा नहीं है।यह उत्सव के रूप में लगना चाहिए । रमसा एडीपीसी जीएस पटेल द्वारा एनएएस सर्वे पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला परियोजना अधिकारी एसके कौष्ठी द्वारा जिले में विगत दिनों से शासकीय व अशासकीय शालाओं में जारी साप्ताहिक अभ्यास के माध्यम से शिक्षकों द्वारा किए गए मूल्यांकन के आधार पर कहा कि बच्चों की तैयारी अच्छी है । प्रशिक्षण में केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य अरुण कुमार तुमसरे, विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनीष कटारे, विकासखंड स्रोत समन्वयक हरिओम पाठक, डा फादरबाबुजान ,नेस सहायक नोडल यजुवेंद्र सिलावट ने भी अपने विचार रखे । प्रशिक्षण में जिले के समस्त बीईओ, बीआरसी व चयनित शालाओं के फील्ड इन्वेस्टिगेटर की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही
: गाडरवारा,मुकेश बसेड़िया ने दुर्गम वनांचल ग्रामों में किया दीप उत्सव का शुभारंभ
Tue, Nov 2, 2021
गाडरवारा। मानव सेवा ही माधव सेवा है की पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए समाज सेवा में सदा अग्रणी रहने वाले नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेडिया ने मंगलवार को धनतेरस के दिन दुर्गम वनांचल ग्रामो छीरई, पिपरिया टोला, आफ़तगंज , कुकलोर ,पीपला , बेरबन आदि ग्रामो में पहुँचकर आदिवासियो भाइयों के साथ दीवाली पर्व मनाने की शुरुआत की। उन्होंने आदिवासियो को पूजन हेतु दीपक, तेल बाती प्रदान की। इसके अलावा वृद्धजनों, बच्चों , युवाओं एवं महिलाओ को नवीन वस्त्र , गर्म कपड़े , कम्बल मच्छरदानी तथा बच्चों को पठन लेखन शिक्षण सामग्री के साथ बिस्कुट ,टॉफी ,ब्रेड, पटाखे,मेहंदी आदि भेंटकर उनके चेहरों पर दीवाली की खुशियां लाने का अभिनव कार्य किया।
विदित हो की मुकेश बसेडिया अनेक सालों से स्वयं के खर्चे पर दुर्गम पहाड़ो पर बसे ग्रामो में सतत सर्दी काल मे ठंड से ठिठुरते हुए लोगो को कंबल, मच्छरदानी ,राशन, वस्त्र आदि वितरण करते आ रहे है एवं विगत वर्षो से वनांचल ग्रामो में दीपावली का उत्सव मनाते है ।
उनके इस सेवा कार्य मे अनुज शर्मा,मनीष राजपूत, प्रिंस बसेड़िया ,गणेश कौरव ,हरिसिंह भरिया , कमलेश भरिया , कपिल शर्मा ,सतेंद्र श्रीवास्तव ,राजेंद्र गुप्ता आदि का सराहनीय योगदान रहा।