: गाडरवारा,सांई शुभ्रवल्ली का सुयश
Tue, Apr 6, 2021
गाडरवारा। स्थानीय न्यू एरा पब्लिक स्कूल की छात्रा कु साईं शुभ्रवल्ली नाईक ने कक्षा 9 वी की वार्षिक परीक्षा में 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करते हुए परिवार को गौरवान्वित किया है। आप स्थानीय निवासी उच्च माध्यमिक शिक्षक सतीश नाईक जी की पुत्री है। इनकी उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों, मित्रों, परिचितों ने शुभकामनाये देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
: पलोहा -खैरी तिराहा मार्ग की हुई मरम्मत की खाना पूर्ति
Mon, Apr 5, 2021
गाडरवारा-पलोहा बड़ा से खैरी तिराहा मार्ग जगह -जगह से जर्जर हो चुका है । मार्ग पर जानलेवा गड्डे उभर आये है । मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में परेशानियां उठानी पड़ रही है । उक्त मार्ग में ग्राम खैरी में गड्डे में पानी भरा रहता है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से आये दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे है। उक्त मार्ग से क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक ग्राम जुड़े हुये है । इस मार्ग की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की गई है । पतली मुरम सड़क पर डाली गई है जिससे लोगों की गाड़िया असंतुलित होकर दुर्घटना का शिकार हो रही है। ग्रामवासियों ने सड़क सुधार की मांग की है।
: नरसिंहपुर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया गोटेगांव का भ्रमण,लोगों से की मास्क लगाने की अपील
Mon, Apr 5, 2021
नरसिंहपुर। सोमवार को कलेक्टर श्री वेद प्रकाश, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने गोटेगांव शहर का भ्रमण किया किया। कलेक्टर, एसपी एवं अन्य अधिकारियों का दल पैदल ही पूरी टीम के साथ शहर भ्रमण पर रवाना हुआ। इस दौरान दल के पदाधिकारियों ने रास्ते में मिल रहे नागरिकों को जहॉ मास्क लगाने की सलाह दी, वही दुकानदारों को शासन द्वारा निर्धारित कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिये।