: गाडरवारा,बसेडिया ने पीड़िता को दी मदद
Fri, May 14, 2021
गाडरवारा। विगत दिवस जनपद पंचायत चीचली अंतर्गत वनाँचल ग्राम माल्हनवाडा में बिजली का सरोज उइके के घर में बिजली का तार टूटने से आग लग गई थी जिससे उनके घर का सम्पूर्ण सामान जलकर खाक हो गया था। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही माँ विजयासन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मुकेश बसेडिया ने बीती रात ग्राम माल्हनबाड़ा पहुँचकर पीड़िता से मुलाकात कर राशन, किराना ,वस्त्र ,बर्तन , कम्बल , मच्छरदानी आदि प्रदान करते हुए उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ युवा समाजसेवी राजा राय व मण्डी उपाध्यक्ष अशोक मर्सकोले भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है की श्री बसेडिया हमेशा से ही समाजसेवा से जुड़े कार्य करते रहे है । विगत दिवस अस्पताल के कोविड केयर सेंटर को स्ट्रेचर, मास्क प्रदान किये तथा बसेडिया निर्धनों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते है। उनके द्वारा सिविल अस्पताल गाडरवारा में मास्क एवं स्टेचर भी बीते दिनों भेंट किये गए थे।
: सोसायटी सेल्समेन के प्रयास से लोगों में दिखी जागरूकता
Thu, May 6, 2021
साईंखेड़ा। साईंखेड़ा की सोसाइटी में तीन माह का निशुल्क राशन दिया जा रहा है जिसमें साईंखेड़ा नगर परिषद की सोसायटी के सेल्समैन के प्रयासों से लोगो मैं जागरूकता दिख रही हैं । सभी लोग शासन प्रशासन द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करते दिखाई दे रहे हैं । कहीं कही की सोसाइटी में तो नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं , लोगो मैं अफरा तफरी लंबी भीड़ लगी हुई है लेकिन साईखेड़ा की सोसाइटी में लोगों में जागरूकता दिख रही है। सोशल डिस्टेंश 2 गज दूरी माक्स जरूरी का पालन करते दिखाई दे रहे हैं ,वही साईंखेड़ा सोसायटी के सेल्समैन साकेत लमानिया द्वारा लगातार लोगों को समझाइश दी जा रही है कि शासन प्रशासन की गाइडलाइन का सभी लोग पालन करें एबं सभी लोगो से सेल्समैन द्वारा अपील की गई हैं कि सभी लोग मार्क्स लगाकर ही राशन लेने आए ।
: गाडरवारा,मजदूर दिवस पर मजदूरों को दी कोविड-19 के बचाव के संबंध में जानकारी
Sat, May 1, 2021
गाडरवारा / जिला न्यायालय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर श्रीमती आशा गोधा के आदेश अनुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजय गुप्ता जी के द्वारा मजदूर दिवस के उपलक्ष में आधुनिक तकनीकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चीचली जनपद के सोसाइटी खरीदी केंद्र सीरेेगांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया न्यायधीश महोदय द्वारा मजदूरों को आयुष्मान कार्ड मनरेगा जॉब कार्ड बनवाने की जानकारी दी एवं
कोविड-19 के बचाव के संबंध में मजदूरों को जागरूक करते हुए मॉस्क सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने कोविड-19 के लक्षण आने पर तुरंत जांच करा डॉक्टरी सलाह लेने की जानकारी दी गई उक्त शिविर में पीएलवी रामकृष्ण राजपूत द्वारा सहयोग प्रदान किया एवं कोविड-19 के बचाव के संबंध में मजदूरों को जानकारी दी गई।