Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: गाडरवारा,प्राचार्य सुनीता पटैल को मिला बीईओ साइखेड़ा का प्रभार

Aditi News Team

Tue, Jun 1, 2021

गाडरवारा। शासकीय हाई स्कूल भटेरा की प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटैल को जिला शिक्षा अधिकारी अरुण इंग्ले ने प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी साईंखेड़ा की जिम्मेदारी सौंपी है। सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार श्रीमती पटैल प्राचार्य के दायित्व के अतिरिक्त प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी साईखेड़ा के वित्तीय एवं प्रशासनिक दायित्वों का भी निर्वहन करेंगी। आदेश मिलते ही मंगलवार को नवागत बीईओ ने बीईओ कार्यालय साईंखेड़ा पहुँचकर कार्यभार गृहण किया । इस अवसर पर प्राचार्य राजेश बरसैयां, लिपिक अमित पटैल,राजेन्द्र पटैल, राजेश पटेल , शरद दुबे एवं उनके स्टाफ़ के सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके पर नवागत बीईओ श्रीमती पटैल ने बताया की ब्लॉक के शिक्षको व कर्मचारियों के वेतन, एरियर का भुगतान पहले की भांति समय पर हो एवं सम्पूर्ण ब्लॉक की शैक्षिक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलें इस हेतु प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। उल्लेखनीय है की पूर्व बीईओ डी के चतुर्वेदी के सोमवार को शासकीय सेवा पूर्ण होने के उपरांत सेवानिवृति के चलते बीईओ साईंखेड़ा का पद रिक्त हो गया था।

Tags :

जरूरी खबरें