Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: गाडरवारा,मुकेश बसेडिया ने वनाचंल ग्रामो में जाकर की सेवा

Aditi News Team

Thu, Jun 3, 2021

गाडरवारा। बीते बुधवार को पीड़ित मानवता की सेवा हेतु हमेशा तत्पर रहने वाले माँ विजयासन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मुकेश बसेडिया ने आमगांव बड़ा के पास वनाँचल ग्राम बिनैकी तथा उससे सटे छिन्दवाडा(हर्रई) के वनग्राम चकरपाट , मुडिया, हरसुआ मे वृद्धजनो को राशन, मच्छरदानी, वस्त्र एवं ग्रामवासियो को मास्क वितरण कर कोरोना वायरस से बचाव के उपाय के साथ वैक्सीन के बारे मे फैली अफवाहो को दूर कर वैक्सीन लगाने के लिये प्रेरित किया । इस अवसर पर उनके साथ उपरोक्त कार्य में सत्यनारायण जी शास्त्री , नेतराम जी कौरव का विशेष योगदान रहा । विदित को की यह क्षेत्र बन्जारी माता के आगे से काफी दुर्गम पहाड़ पर उबड़-खाबड़ रास्तों पर है तथा साथ ही यहां हमेशा जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। उल्लेखनीय है की श्री बसेडिया हमेशा से वनाचंल पहाड़ी क्षेत्रों में जाकर आदिवासियों की समय समय पर सहायता सहित अन्य सेवा से जुड़े कार्य स्वयं के खर्चे पर करते रहते है।

Tags :

जरूरी खबरें