Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: कलेक्टर-एसपी ने श्योपुर शहर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Aditi News Team

Tue, Jun 1, 2021

कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक श्री सम्तप उपाध्याय ने विभागी अधिकारियों के साथ कोरोना कर्फ्य के अंतर्गत श्योपुर शहर में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और व्यवस्थाओं का आज जायजा लिया। साथ ही वन साईड खोली गई दुकानों का निरीक्षण कर शहरवासियों को मास्क लगाने की समझाइश दी।
    कलेक्टर एवं एसपी ने श्योपुर शहर क भ्रमण के दौरान अनलॉक व्यवस्था के अंतर्गत दुकानदारो को समझाइश दी कि सामान देते समय सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जावे। साथ ही मास्क लगाकर ग्राहकों को सामान प्रदान करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। इसी प्रकार सामान लेने आये व्यक्ति पर भी मास्क लगा होना चाहिए। उन्होने अनलॉक के बाद शहर की गालियों में घूमकर वनसाईडेड दुकानों द्वारा प्रदान की जा रही सामग्री का अवलोकन कर दूसरी साईट की दुकानें बंद रखने की व्यवस्थाएं भी देखी। उन्होने दुकानोदारो से कहा कि जिस साईड में दुकान खोलने के आदेश दिये गये है। उसी साईट की दुकान दुकानदार खोले। अगर दुकान खोलने में किसी भी प्रकार की लापरवाही और व्यवधान उत्पन्न होता है। तब दुकानदार जिम्मेदार होगे। साथ ही उन पर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। उन्होने कहा कि ऐसे  दुकानदार जिन्होने कोविड का टीका नही लगवाया है। वे नगरपालिका मैरिज गार्डन पर टीका लगवावे। उन्होने कहा कि जिन दुकानदारो से दुकाने खोल रखी है। वे सामान देते समय गोला बनाकर सामग्री का प्रदाय करें। कलेक्टर-एसपी ने श्योपुर शहर के जय स्तभ, गुलम्बर, मैन बाजार, टोड़ी गणेश बाजार, पाली रोड पर दोनों साइड की दुकानों का अवलोकन किया। साथ ही अन्य सुविधाएं देखी।

Tags :

जरूरी खबरें