Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

17 दिसंबर को भोपाल में प्रस्तावित ‘गोसम्मान आह्वान अभियान’ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा,गौसेवको ने गौशालाओं का निरीक्षण

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सामाजिक एवं संगठनात्मक बैठक तेंदूखेड़ा स्थित वृन्दावन गार्डन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलाराम अठ्या के मुख्य आतिथ्य में संप

मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

: गाडरवारा,गोपनीय परीक्षा सामग्री का हुआ वितरण

Aditi News Team

Sat, Apr 10, 2021

गाडरवारा। बीते शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार स्थानीय शा बालक उच्चतर माध्यमिक शाला (बीटीआई)से कक्षा 9 वी एवं 11 वी की साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक की वार्षिक परीक्षा सामग्री का वितरण कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रभारी प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने बताया की प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के चलते इस वर्ष स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 12 अप्रेल से शुरू होने वाली 9 वी एवं 11 वी की परीक्षाओ के संचालन में बदलाव किया गया है अब ये परीक्षाएँ शाला में नही होगी बल्कि स्कूल से छात्र छात्राओं को प्रश्नपत्र एवं उत्तरपुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी । छात्र छात्राएँ पेपर हल करके कॉपियां अपने अपने स्कुलो में जमा करेंगे । गोपनीय सामग्री वितरण में उच्चतर माध्यमिक शिक्षक विनय शंकर शर्मा, मलखान मेहरा सहित अन्य का सहयोग सराहनीय रहा।

Tags :

जरूरी खबरें