: विश्व महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान
Mon, Mar 8, 2021
आज दिनांक 8 मार्च अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति शिव नगर भोपाल समिति के कार्यालय में महिलाओं का सम्मान माला पहनाकर युवाओं ने किया एवं समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेवती खांडेकर एवं समिति सचिव श्रीमती अनीता अहिरवार जी ने महिलाओं को सशक्त एवं महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी कार्यक्रम में उपस्थित समिति अध्यक्ष श्रीमती रेवती खांडेकर, सचिव अनीता अहिरवार और समिति के सदस्य युवा ग्रुप के मेंबर दीपक लहरे, दीपक टंडन ,दीपक चंदेल, सनी लहरें एवं आदित्य खांडेकर ने सहयोग किया ।
: हरदा,पेयजल समस्या के निदान हेतु ग्राम पंचायतों में टैंकर किए वितरित
Sun, Mar 7, 2021
हरदा। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने आज जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्रामों में पेयजल संकट के निदान हेतु पेयजल टैंकर वितरित किए। उन्होंने हरदा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रैसलपुर के ग्राम गुठानिया, पारधीढाणा, ग्राम पंचायत बीड के ग्राम बीड़, ग्राम पंचायत धनगांव के ग्राम धनगांव गौशाला, ग्राम पंचायत बेसवा के ग्राम बेसवा तथा ग्राम मालपौन, ग्राम पंचायत मांगरूल के गांव ग्राम गौला, ग्राम पंचायत सीगोंन के ग्राम मैदा तथा ग्राम पंचायत भादूगांव के ग्राम देवास के लिये 07 मार्च 2021 रविवार को जनपद पंचायत हरदा से वितरित किये।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि पेयजल टैंकरों का उपयोग पेयजल संकट के निवारण हेतु किया जाए। ग्रीष्म काल में पेयजल टैंकरों का भरपूर उपयोग कर पेयजल समस्या का निवारण करें। किसी भी स्थिति में पेयजल टैंकरों का उपयोग अन्य कार्यों में न किया जाए।
: इंदौर,मंत्री सिलावट ने किया सिटी बस का शुभारंभ,यात्रियों को बैठाकर स्वयं चलायी बस
Sun, Mar 7, 2021
इंदौर। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अरबिंदो अस्पताल के समीप कालिंदी से चलने वाली सिटी बस का रविवार को शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री श्री सिलावट ने स्वयं सिटी बस की ड्राइविंग सीट पर बैठकर बस चलाई। मंत्री श्री सिलावट ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाओं के हाथों से रिबन कटवाकर व बसों को हरी झंडी दिखाकर सिटी बस की सुविधा का शुभारंभ किया। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सपनों के शहर इंदौर में यात्रियों की सुविधा हेतु पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के साथ-साथ सुव्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शहर के हर क्षेत्र में सिटी बसें चलाई जाएगी, ताकि लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
उक्त सिटी बस शहर के कालिंदी गोल्ड से अरबिंदो अस्पताल, एमआर-10, परदेसीपुरा, भंडारी ब्रिज, जेल रोड, राजवाड़ा होते हुए मेडिकैप्स तक जाएगी।