Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: जबलपुर में प्रारम्भ हुई मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना,दो दिनों में आठ सौ से अधिक बुजुर्ग एवं दिव्यांग व्यक्तियों को घर जाकर बांटा गया राशन

Aditi News Team

Wed, Mar 10, 2021

जबलपुर। बुजुर्गों, बीमार और दिव्यांग व्यक्तियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का खाद्यान्न घर पहुंचाकर देने की मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना जबलपुर जिले में भी प्रारम्भ हो गई है। ग्वालियर के बाद जबलपुर प्रदेश में दूसरा जिला है जहाँ इस योजना को लागू किया गया है। जिले में यह योजना इसी सोमवार से प्रारम्भ हुई और दो दिनों में ही 800 से अधिक बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग हितग्राहियों को उनके घर जाकर राशन दिया जा चुका है। बुजुर्गों और दिव्यांगों को उचित मूल्य दुकानों से घर जाकर राशन प्रदान करने की मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना की शुरुआत ग्वालियर में की गई थी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने फरवरी माह की सात तारीख को अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान इस योजना का शुभारम्भ किया था और जल्दी ही मॉडल के तौर पर इसे पूरे प्रदेश में लागू करने के निर्देश दिये थे।

  कलेक्टर कर्मवीर शर्मा खुद मुख्यमन्त्री आशीर्वाद योजना के तहत बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को घर जाकर खाद्यान्न प्रदान करने के कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। श्री शर्मा ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को दिन- प्रतिदिन की रिपोर्ट उन्हें भेजने के निर्देश भी दिये हैं। जबलपुर जिले में मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के तहत 21 हजार 134 हितग्राहियों को घर जाकर राशन पहुंचाया जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें