Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: दतिया,प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र व्यक्ति का नाम न छूटे - मंत्री डॉ. मिश्र,बड़ौनी में 1 करोड़ 30 लाख की लागत से सीसी रोड़ का किया शिलान्यास

Aditi News Team

Wed, Mar 10, 2021

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने नगर बड़ौनी में 1 करोड़ 30 लाख की लागत से निर्मित होने वाली 1.938 किलोमीटर लंबाई की बड़ौनी मुख्य मार्ग के सीसी रोड़ का भूमि-पूजन किया। डॉ. मिश्र ने भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार को निर्देश दिए कि सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में हो और इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए सड़क की चौड़ाई एक समान रहे। किसी भी स्थिति में कम न हो।
    गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी बड़ौनी को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम न छूटे। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अंतेष्टी एक प्रकरण में राशि स्वीकृत कर वितरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दतिया में प्रति सप्ताह भ्रमण के दौरान वे निरंतर बड़ौनी पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वे पुनः बड़ौनी आकर लोगों की समस्याओं से रूबरू होंगे।  
    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया, पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार, डॉ. रामजी खरे, विपिन गोस्वामी, श्रीमती सवित्री सूत्रकार, योगेश सक्सैना, दीपक बेलपत्री, अतुल भूरे चौधरी, अमित महाजन, शिशुपाल सिंह परमार, प्रवीण पाठक, सुमित गुप्ता, पवन पहारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन उपस्थित थे।  

Tags :

जरूरी खबरें