: Bhopal सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लोगों को यातायात सुरक्षा के बारे में बताया गया
Thu, Jan 28, 2021
भोपाल। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज डीएसपी श्री मनोज शर्मा की अगुवाई में रत्नागिरी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के जवान और सीएफआई चैरिटेबल ट्रस्ट के वॉलिंटियर्स के द्वारा लोगों को हेलमेट पहनने, कार में बैठने पर सीट बेल्ट लगाने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करने के साथ , शराब पीकर गाड़ी न चलाने के लिए समझाइश दी गई। बाइक, स्कूटर पर जो लोग हेलमेट पहन के नहीं आए थे। उनको वॉलिंटियर्स के द्वारा बताया गया कि हेलमेट लगाना बहुत जरूरी है इससे आपके जीवन की रक्षा के साथ अन्य सदस्यों को भी सुरक्षा मिलती है। ट्रैफिक पुलिस के द्वारा सड़क पर गाड़ी चलाने वालो को यातायात के नियमों के बारे मे भी रोक करके समझाइश दी गई।
: गाडरवारा,रोटरी क्लब ने वितरित किये कंबल
Thu, Jan 28, 2021
गाडरवारा। बीते मंगलवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर समीपी ग्राम सांगई अंतर्गत आफतगंज में "नर सेवा ही नारायण सेवा है "की कहावत को चरितार्थ करते हुए रोटरी क्लब गाडरवारा के अध्य्क्ष जवाहर शर्मा, सचिव राजेश गुप्ता, मनोज वसा, डॉ भौतिक एन दोशी (अकोला) ने प्रधानपाठक डी एस धानक, माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल, ग्राम के बुजुर्ग शिक्षक श्यामस्वरूप खरे की उपस्थिति में ठंड से बचाव हेतु 35 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किये । इस मौके पर लोगो का निःशुल्क इलाज डॉ दोशी ने किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मंचासीन अतिथियों का स्वागत ग्रामवासियों ने पुष्प भेंट कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब के अध्य्क्ष जवाहर शर्मा ने ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की रोटरी क्लब हमेशा से ही निर्धन लोगो की सहायता हेतु मेडिकल केम्प सहित अन्य समाजसेवा से जुड़े कार्य करता है। पीड़ित मानवता की सेवा में क्लब के सभी सदस्य पूर्ण मनोयोग से जुटे रहते है। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय युवा संतोष कहार एवं अंत मे आभार प्रदर्शन डी एस धानक ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में विष्णुस्वरुप खरे,महेश कहार, मनीष कहार, छोटू कहार, श्यामलाल कहार, बसंत कहार, हेमराज कहार, सीताराम कहार,खेमचंद केवट, तान्तु केवट, देवकरण केवट, ब्रजेश केवट, राकेश कहार, नेतराम कहार, संजय कहार सहित अनेक ग्रामवासियों का सहयोग सराहनीय रहा।
: गाडरवारा,डॉ सुशील शर्मा को राष्ट्रकवि दिनकर सम्मान।
Thu, Jan 28, 2021
गाडरवारा ।
भारत
ने अखिल भारतीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें देश और विदेश के करीब 45 जाने माने शायर एवम कवियों ने हिस्सा लिया। इस कवि सम्मेलन में गाडरवारा नगर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुशील शर्मा को उनकी साहित्य साधना के लिए राष्ट्रकवि दिनकर सम्मान से सम्मानित किया गया। सुशील शर्मा के सम्मानित होने पर उनके ईष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं दी है।