: नेशनल वर्किंग जर्नालिस्ट काउंसिल द्वारा श्रीमती कलाबाई कनोजिया के देवलोकगमन पर दी श्रद्धांजलि।
Fri, Jun 20, 2025
नेशनल वर्किंग जर्नालिस्ट काउंसिल द्वारा श्रीमती कलाबाई कनोजिया के देवलोकगमन पर दी श्रद्धांजलि।
जबलपुर। राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत पत्रकारों के क्रियाशील संगठन *राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद* के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं *जबलपुर जिले की पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर हेमराज कनोजिया जी की पूज्य माताश्री श्रीमती कलाबाई कनोजिया जी* ने आषाढ़ मास कीअष्टमी तिथि पर प्रातः कालीन बेला मे अपने भौतिक शरीर को छोड़कर देवलोक गमन को प्रस्थान कर गयी। श्रीमती क़ला बाई जी अपने पीछे अपना भरा पूरा परिवार छोड़कर प्रभु के धाम को प्रस्थान गयी । *आप स्व मुरलीधर कनोजिया की जीवन संघनी एवं रामकुमार, श्यामकुमार और पत्रकार हेमराज कनोजिया की पूज्य माता जी थीं।*श्रीमती क़ला बाई जी के आसामयिक देवलोक गमन पर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद ( *नेशनल वर्किंग जर्नालिस्ट काउंसिल) के राष्ट्रीय संयोजक नलिन कांत वाजपेयी, राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानन्द तिवारी, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रजत गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव देवशंकर अवस्थी, राष्ट्रीय प्रवक्ता गंगा चरण मिश्रा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनीश तिवारी,* *प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक, प्रदेश प्रमुख अनुशासन समिति के जी शर्मा बबला भाई, प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया, राजीव उपाध्याय, संदीप मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश गोस्वामी, सुनील साहु, रामनारायण मिश्रा रीवा, राजेश शुक्ला अनूपपुर, राजकुमार गुप्ता भोपाल, नीतू शाह, प्रदेश सचिव अनुज ममार करेली, लोकेश चौरसिया छतरपुर, संतराम केवड़े जबलपुर, प्रियंका जैन देशपांडे इंदौर,राकेश पाण्डेय सिंगरौली, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शुक्ला,**जबलपुर संभागीय अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर शर्मा, रीवा संभागीय अध्यक्ष के जी शर्मा बबला भैया, शहडोल संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा**जबलपुर संभागीय अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर शर्मा, महासचिव रवींद्र शर्मा, उपाध्यक्ष शिव चौरसिया जबलपुर मीना चौधरी कटनी महेंद्र सिंह ठाकुर डिंडोरी, उमेश कौरव नरसिंहपुर, हरि सिंह ठाकुर मंडला,प्रकाश दुबे बालाघाट, सतीश अग्रवाल, सुजीत ठाकुर पाटन जबलपुर ग्रामीण**संभागीय सचिव भारत श्रीवास्तव कटनी अंकित चौरसिया डिंडोरी मनीष मिश्रा गोटेगाँव नरसिंहपुर, संतोष पांडे मंडला, शंकर विश्वकर्मा जबलपुर, बृजेश मिश्रा बालाघाट, मनीष श्रीवास्तव, डॉ पर्व परमार,जबलपुर,रघुनाथ राय गोटेगाव**संगठन सचिव मनीष जैन जबलपुर, सह संगठन सचिव अशोक उपाध्याय भेड़ाघाट, कोषाध्यक्ष रविंद्र सुहाने, संभागीय मिडिया प्रभारी जितेंद्र वैष्णव, संभागीय सह मिडिया प्रभारी राहुल रैकवार, संभागीय कार्य सदस्य संजय सरैया,दीपक नामदेव, ओमप्रकाश गुर्जर,श्रीकांत काले शानू तिवारी,प्रदीप खरे* **प्रकोष्ठ प्रभारी**साहित्य प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख रूपम बाजपेयी शर्मा, महासचिव संतोष नेमा,* *धर्म व संस्कृति प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख रमेश पाठक,महासचिव वी डी सोनी गोटेगांव* *पत्रकार गृह निर्माण प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुखसुरेश कामले* ,पत्रकार परिवार प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी उत्पल कांत शर्मासांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख प्रतुल श्रीवास्तव, समाज कल्याण प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख शिवकुमार तिवारी, महासचिव तरुण सोनाने, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गुड्डा आग्रवाल,कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेश सयोजक राकेश मिश्रा, प्रदेश प्रमुख मनीष पारासर,सोशल मिडिया प्रकोष्ठ प्रमुखविकास सोनी*जिलाध्यक्ष जबलपुर सिमरन सिंह शुक्ला, मंडला जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी, कटनी जिला अध्यक्ष गोपाल सिंघानिया, सिवनी जिला अध्यक्ष, बालाघाट जिला अध्यक्ष राजेश सिंघरा,छिंदवाड़ा जिला विनोद चोरया, डिंडोरी जिला अध्यक्ष अनिल पटेल, मैहर जिलाध्यक्ष सावन जायसवाल,* जबलपुर जिला *अध्यक्ष सिमरन सिंह *अनुराग दीक्षित जिला महासचिव,* *उपाध्यक्ष विवेक दुबे, अमरीश तिवारी,भानु प्रकाश खपरे , कपिल खानेजा,* जिला सचिव*कृष्ण कुमार वर्मा, अश्वनी कुमार अग्रवाल, नीरज यादव को जिला सचिव* *कमल गुप्ता, मृणाल बोरकर एवं आकाश शर्मा जिला सह सचिव**निर्मल सिंह परिहार जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता*कार्यकारिणी सदस्य *बसंत विश्वकर्मा, कल्याणी सिंह , शिवांजलि वर्मा, आकाश रजक, फलक कामले, लकी गर्ग, आशीष राजपूत* श्री राकेश सुहाने संचालक सुहाने न्यूज एजेंसी, अशोक साहू संचालक साहू न्यूज एजेंसी एवंमनोज गुप्ता विशेष आमंत्रित सदस्य सहित सभी पदाधिकारियों ने अपनी और से श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
: बंशीलाल अहिरवार का हुआ प्रदेश स्तर पर सम्मान
Fri, Jun 20, 2025
बंशीलाल अहिरवार का हुआ प्रदेश स्तर पर सम्मान
भोपाल में आयोजित अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ अजाक्स का प्रांतीय वार्षिक अधिवेशन (साधारण सभा) का हिंदी भवन भोपाल में आयोजन किया गया। जिसमें संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों सहित प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता अजाक्स के प्रांताध्यक्ष मान.जे एन कांसोटिया (आई ए एस)अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन (गृह विभाग) द्वारा की गई ।कार्यक्रम के दौरान अजाक्स जिला नरसिंहपुर के जिला अध्यक्ष बंशीलाल अहिरवार को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान सहित शासकीय कर्मचारियों,छात्र-छात्राओं,युवाओं एवं महिला जागरूकता सहित सामाजिक जन जागरूकता व पर्यावरण संवर्धन के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्रांताध्यक्ष महोदय मान. जे एन कंसोटिया आई ए एस अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग द्वाराप्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।बंशीलाल अहिरवार को सम्मानित होने पर अजाक्स जिला संघ नरसिंहपुर के समस्त पदाधिकारियों सदस्यों एवं शुभचिंतकों द्वारा बधाई प्रेषित की गई है।
: अंतिम क्षणों की चुप्पियाँ
Fri, Jun 20, 2025
अंतिम क्षणों की चुप्पियाँ
(अहमदाबाद विमान हादसे के समय यात्रियों और पायलट की मनःस्थिति पर एक कविता - सुशील शर्मा
) एक सामान्य उड़ान थी वहजैसे हर बार होती है,घोषणाओं की आवाज़,बेल्ट बाँधने की हिदायत,कुछ झपकती आँखें,कुछ चाय मंगाते यात्री,और कुछ खिड़की के पारबादलों की बनावट मेंअपना भविष्य ढूँढते। फिर —हवा ने करवट बदली,विमान काँपा —थोड़ा नहीं, बहुत।सहसा लगने लगाकि यह कंपन,इस बार सिर्फ मौसमका नहीं था। कोई सोच भी न सकाकि कुछ ही क्षणों मेंयह आकाशमुक्ति और मृत्युदोनों का द्वार बन जाएगा। विमान काँपापहले हल्के से,जैसे कोई थरथराती सिहरन,फिर तेज़…जैसे नियति नेअपने पंख खोल दिए हों। पायलट की उँगलियाँकंपकंपाईंवो प्रशिक्षित थासंयमित, अनुशासित,लेकिन उस क्षणउसने भी शायदपहली बारअपनी माँ को याद किया हो। उसे मालूम थाइंजन का उत्तर नहीं आ रहा,और ऊँचाई गिर रही हैलगातार। “हम सब ठीक रहेंगे”वह बोला स्पीकर पर,पर भीतर ही भीतरवह जानता थाकि वह खुदठीक नहीं है। और तबवह शांति नहीं थीवह एक ठहरा हुआ आतंक थाजहाँ शब्द थम गएऔर आँखें बोलने लगीं। एक पिताअपनी बेटी की उँगली थामेकाँपते होंठों से मुस्कुरा रहा था“डर मत…कुछ नहीं होगा।”उसके भीतर टूट रही थीहर उम्मीद। एक नवविवाहिताअपनी माँ को कॉल करने कीकोशिश कर रही थी,पर नेटवर्कअब ईश्वर के क्षेत्र में था। एक बुज़ुर्गगंगा जल की छोटी शीशीअपने सीने से लगाबुदबुदा रहे थे“हरि ॐ…हरि ॐ…” कोई नहीं चीखाक्योंकि अब चिल्लाने सेकुछ बदलने वाला नहीं था। हर यात्रीअचानक मौन हो गया,जैसे सबनेएक-दूसरे की आँखों मेंअलविदा कह दिया हो। बच्चेन कुछ समझ पाएन समझाने की ज़रूरत रहीबस उन्होंनेअपनी माँ की गोद मेंसिर छिपा लियाजैसे गर्भ मेंलौट जाना चाहते हों। पायलट नेआखिरी बार नियंत्रण संभालने की कोशिश कीवह जानता थाअब कोई चमत्कार नहीं होगाफिर भीवह अंतिम साँस तककर्म करता रहा। और फिरएक झटका,एक चिरंतन सन्नाटा।न कोई चीख…न कोई शोर…बस एक आवाज़…जो बहुत दूर तक गूंजती रही… वो अंतिम क्षणन रुलाई थी,न प्रार्थना,बसएक गहरा मौन थाजो उड़ान से उतरकरसंसार की स्मृति बन गया। धरती से टकराते समयवो सबअब आकाश सेविलीन हो रहे थे,कुछ धुएँ में,कुछ ख़ामोशी में,कुछहमारी आँखों की कोरों में। वे सब चले गएपर उनकी वह अंतिम घड़ीआज भीसाँसों में सिसकती है। यह श्रद्धांजलि-कविता केवलदुर्घटना का ब्योरा नहीं,उन अनकहे अलविदाओंकी मौन स्मृति हैजो कभी वापस नहीं आएँगीपर हर उड़ान से पहले,हमारे भीतर एक प्रार्थना बनकरउड़ती रहेंगी। सुशील शर्मा