: मुम्बई फैशन-शो में अर्चना कोचर के "मालवा मेलोंज" कलेक्शन ने बॉधा समां
Sun, May 1, 2022
परम्परागत हथकरघा और पश्चिम शैली का मिला-जुला रूप है "मेलोंविश्व प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर के हथकरघा वस्त्रों से बने "मालवा मेलोंज" कलेक्शन की प्रस्तुति के साथ मुम्बई में मध्यप्रदेश कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के फैशन-शो का समापन हुआ। "मालवा-मेलोंज" प्राचीन हथकरघा शैली और पश्चिमी शैली से बने पारम्परिक वस्त्रों का मेल है, जो आधुनिक भारतीय दुल्हन के लिए एक नायाब तोहफा होगा। इस कलेक्शन को प्रदेश के ख्याति प्राप्त संगीतकार और गायक मीत बंधुओं की मनमोहक धुन पर अभिनेत्री राकुल प्रीत ने रैम्प पर प्रस्तुत किया।
फैशन-शो से हथकरघा उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार
लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि मुंबई में हुए फैशन-शो से मध्यप्रदेश के खादी और रेशम के वस्त्रों को वैश्विक बाजार मिल सकेगा। उन्होंने फैशन-शो के सफल आयोजन के लिए प्रदेश के बुनकर, फैशन डिजाइनर और विभागीय अमले को शुभकामनाएँ और बधाई दी। मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हस्तशिल्प कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार मुहैया कराया जा सके। इससे प्रदेश के हथकरघा और शिल्प कला को सम्मान मिलेगा। साथ ही उनके उत्पादों को वाज़िब दाम भी मिलेंगे।
फैशन-शो में "मालवा मेलोंज" को चार चरण में अलग-अलग मॉडल्स द्वारा प्रस्तुत किया गया। पहले चरण में सिंक्रोनाइज्ड सिन्टलेशन प्रदर्शित किया गया। शो में हाथ से बनी पारंपरिक चंदेरी और समकालीन झालर के साथ परिधान न शामिल रहे। हाथीदाँत, पीले, गुलाबी और नीले रंग के झिलमिलाते सितारों और मोतियों से सजे परिधान और आभूषणों ने सबका मन मोह लिया। इस संग्रह में रंगों के समूह का इंडो-वेस्टर्न थीम पर आधारित लुक सामने आया।
दूसरे चरण में शुद्ध रेशम पर शीशे, गोटा और चमड़े की कढ़ाई के मिश्रण से बने परिधानों को प्रस्तुत किया गया। हाथीदाँत का आधार मस्टर्ड, नारंगी और बैंगनी रंग के फ्यूजन रंग पैलेट से सजा यह कलेक्शन स्वयं ही अपनी छाप छोड़ गया।
तीसरे चरण में भारतीय परम्परागत विवाह समारोह में दुल्हन की हल्दी की रस्म को "फूलों की हल्दी" के रूप में प्रस्तुत किया गया। अर्चना कोचर द्वारा हल्दी के रंगों से मिलता हुआ, दुल्हन की मंशा के अनुरूप रंगीन और अनूठी कढ़ाई के वस्त्रों के साथ, पूरे मंच को पीले रंग के फूलों से सजाया गया। यह सीक्वेंस "फूलों की हल्दी" की नए जमाने की परंपरा को समर्पित रहा।
चौथे चरण में अर्चना कोचर ने शीशों की चमक को आत्मा की गहराई से जोड़ दिया। शुद्ध रेशम और चंदेरी से समृद्ध कपड़ों की यह प्रदर्शनी आत्म-विभोर कर रही थी। इन परिधानों को बनाने में शीशों और मोतियों का उपयोग
किया
गया।ज कलेक्शन"
: नरसिंहपुर,परिवहन नियमों के उल्लंघन पर तीन वाहन जब्त
Sat, Apr 30, 2022
परिवहन नियमों के उल्लंघन पर तीन वाहन जब्त
नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देश पर परिवहन नियमों के विरूद्ध संचालित वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार को जिला परिवहन कार्यालय की टीम द्वारा परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन वाहन क्रमांक एमपी 20 एचबी 0506, एमपी 20 एचबी 3415 और एमपी 20 जीए 8295 को जब्त कर जिला परिवहन कार्यालय में खड़ा किया गया है। इन प्रकरणों में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
ओव्हर लोड गिट्टी व बगैर ईटीपी के तीन वाहन जब्त,संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई
नरसिंहपुर, 29 अप्रैल 2022. कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देश पर परिवहन नियमों के विरूद्ध संचालित वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार को खनिज, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।इस सिलसिले में संयुक्त टीम ने गोटेगांव तहसील के लाठगांव में ओव्हर लोड गिट्टी का एक वाहन और तेंदूखेड़ा में ओव्हर लोड गिट्टी का एक वाहन व बगैर ईटीपी के एक वाहन को जब्त किया गया। जब्तशुदा तीनों वाहन पुलिस अभिरक्षा में खड़े किये गये।कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्रीमती निधि सिंह गोहल, खनिज अधिकारी श्री ओपी बघेल, अन्य अधिकारी व पुलिस का अमला मौजूद था।
स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने नगरीय निकायों में बनाई गई मानव श्रृखंला
नरसिंहपुर।. स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशानुसार स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिले के नगरीय निकायों में शुक्रवार को मानव श्रृखंला बनाई गई।नगरीय निकाय नरसिंहपुर के विभिन्न वार्डों में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को अपने आसपास साफ- सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान वार्डों में सफाई कर्मियों द्वारा उत्साह के साथ साफ- सफाई की गई। नोडल अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान के कार्यों का अवलोकन किया।