Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: जबलपुर दिव्यांग संघर्ष समिति के नेतृत्व में दिव्यांगों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Aditi News Team

Wed, Mar 17, 2021

जबलपुर । दिव्यांग संघर्ष समिति के नेतृत्व में दिव्यांगों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया । दिव्यांगों ने पूर्व मांगों को लेकर एसडीएम प्रियंका पवार को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में पूर्ववत दिव्यांगों की 10 सूत्री मांगों को रखा गया। दिव्यांगों ने बताया की 15 दिन के अंदर मांगे पूरी नहीं होती है तो दिव्यांगों द्वारा तीव्र आंदोलन कर भोपाल मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा एवं मध्य प्रदेश के समस्त दिव्यांगों द्वारा भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा । दिव्यांगों ने जो मांग रखी हैं वो इस प्रकार हैं,दिव्यांगों को रोजगार पेंशन 6000 एवं रोजगार, स्वरोजगार के माध्यम से ई-रिक्शा उपलब्ध कराया जाए ,दिव्यांगों को नौकरी दी जाए , बैटरी ट्राई साइकिल को बंद करके पेट्रोल चले द्वार में दी जाए , केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार दिव्यांगों के लाइसेंस एवं रोड टैक्स इंश्योरेंस में छूट दी जाए । नगर निगम जेडीए विकास प्राधिकरण महाकौशल के द्वारा जो मार्केट बनाई जाती है उसमें दिव्यांगों को आरक्षण दिया जाए।आदि 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपकर धरना प्रदर्शन किया गया ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सोनी संयोजक पटेल ,कोषाध्यक्ष दीपेश सोनी ,महामंत्री विजय साहू, प्रचार मंत्री संजय चक्रवर्ती ,अमित साहू, सुधीर नायडू, आनंद अग्रवाल ,संतोष सोनी, सविता रैकवार ,प्रकाश कनोजिया, प्रताप कनौजिया ,राजकुमार , राजेश तिवारी ,सरोज चौधरी, सुरेंद्र कोरी, आनंद जैन ,भूरा भाई जान, सरफराज खान ,गणेश चौधरी, मनोज कश्यप ,सिहोरा तहसील से गणेश राजपूत, अनिल बर्मन, मुकेश दहिया ,प्रमोद भलावी, अजय रजक, अमित सोनी, बरेला से संजय लोधी ,अमित केसरवानी ललिता ,प्रजापति एवं अनेकों दिव्यांगो ने उपस्थित होकर अपनी आवाज को बुलंद की।

Tags :

जरूरी खबरें