Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: बनवारी स्कूल में तेजस्वी मेला आयोजित 

Aditi News Team

Wed, Apr 30, 2025
बनवारी स्कूल में तेजस्वी मेला आयोजित  गाडरवारा। गत दिवस ग्राम बनवारी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनवारी में तेजस्वी मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन एवं वंदना से प्राचार्य आनंद कुमार चौकसे, वरिष्ठ शिक्षक संतोष श्रीवास,सुनील कुमार द्विवेदी ,उमाकांत पचोरी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत संस्था के तेजस्वी छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। मेले में प्राचार्य श्री चौकसे ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किये गए उत्पादों जिनमे अंबेडकर टीम ने होम डेकोरेशन सामग्री, तेजस टीम द्वारा होममेड अगरबत्ती,रानी दुर्गावती टीम द्वारा मैजिक ग्लू, रानी लक्ष्मीबाई टीम द्वारा होम डेकोरेशन आइटम एवं शिवाजी टीम द्वारा मल्टीपरपस पेन होल्डर आदि तैयार सामग्री की जानकारी ली गई। कार्यक्रम में तेजस्वी प्रभारी के पी वर्मा,सहयोगी लालजी प्रसाद कपाड़िया के द्वारा बच्चों को उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर आशीष कुमार शर्मा, हल्के वीर पटेल, कंचन रजक, प्रतीक गुप्ता, सरला झरिया,दिलीप शुक्ला, वंदना द्विवेदी,आरती धानक, आनंद तिवारी ,लकी द्विवेदी, रितु पटेल, नम्रता चौकसे ,लोकेंद्र वर्मा, प्रमोद कुशवाहा तथा पालकगण एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें