: पीएम श्री विद्यालयों के रूप में विकसित होंगे स्कूल
Tue, Mar 14, 2023
पीएम श्री विद्यालयों के रूप में विकसित होंगे स्कूलगाडरवारा। भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा चयन किए गए मप्र के पीएमश्री विद्यालयों की चयन सूची बीते दिवस लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी की गई। जारी की गई सूची में क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत गाडरवारा नगर के शासकीय कन्या नवीन उ मा विद्यालय, शा किसानी माध्यमिक शाला , चिरहकलां की शासकीय नवीन माध्यमिक शाला, पिपरियाकलां के शासकीय हाईस्कूल , चीचली ब्लॉक में ग्राम कल्याणपुर की शासकीय प्राथमिक शाला ,चांवरपाठा ब्लॉक में ग्राम बोहानी के शासकीय राघव कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं ग्राम लिलवानी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय को पीएम श्री विद्यालय के लिए चयनित किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश में उल्लेखित किया गया है कि पीएम श्री विद्यालयों को सर्वसुविधा सम्पन्न एवं उन्नत विद्यालयों में परिणित करने हेतु जिले से 3 सदस्यों की टीम बनाकर प्रत्येक चयनित विद्यालय में भेजते हुए दिए गए पैरामीटर पर निरीक्षण करवाकर उपलब्ध संसाधन एवं आवश्यकताओ का आंकलन कराकर विद्यालयों से सत्र 2023- 24 की कार्ययोजना तैयार कराएं। विदित हो कि इन स्कूलों में नवीनतम तकनीक, स्मार्ट कक्षा, खेल और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा एवं सभी छात्रों के लिए एक सुरक्षित, प्रोत्साहित करने वाले शैक्षिक वातावरण में सीखने एवं अलग अनुभव प्रदान करने वाली अच्छी ढांचागत व्यवस्था एवं समुचित संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी । इसमें स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाना तथा बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा। स्कूल ड्रॉप आउट में भी कमी लागने की कोशिश की जाएगी। ये स्कूल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को लागू करने में मदद करेंगे और अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन और अनुकरणीय स्कूल के रूप में सामने आएंगे। इन स्कूलों में प्रैक्टिकल, समग्र, एकीकृत, वास्तविक जीवन की स्थितियों पर आधारित पढ़ाई कराई जाएगी। ये शिक्षकों के लिए भी काफी अहम होगा। इनमें स्मार्ट कक्षा, पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, खेल का मैदान, कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला आदि सभी सुविधाएं होंगी।
: गाडरवारा, माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में हुआ गणित विषय का पर्चा
Sat, Mar 11, 2023
माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में हुआ गणित विषय का पर्चागाडरवारा। क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं सुचारू रूप से जारी है। शनिवार को हाईस्कूल परीक्षा अंतर्गत गणित विषय का पर्चा सभी केंद्रों पर हुआ । उक्त परचे को हल करने के लिए 32 पेज की ओएमआर सीट वाली उत्तरपुस्तिकाएं छात्र छात्राओं को दी गई। उल्लेखनीय है कि उक्त परीक्षा हेतु साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत गाडरवारा में बीटीआई स्कूल, आदर्श उ मा विद्यालय,कन्या उ मा शाला, कन्या नवीन स्कूल के अलावा बम्होरी कलां, आमगांव छोटा, बनवारी, तूमड़ा, पलोहाबड़ा, भटेरा , नांदनेर, पिपरियाकला, आडेगांव एवं साईंखेड़ा में आदर्श विद्यापीठ व सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए गया है। इसके अलावा चीचली ब्लॉक में उत्कृष्ट विद्यालय चीचली , बालक एवं कन्या उ मा विद्यालय सालीचौका, बारहाबड़ा, कठोतिया, पनारी, खड़ई, कल्याणपुर, रायपुर , सूखाखेरी, करपगांव, सहावन , बसूरिया,तेन्दूखेड़ा छोटा सहित अन्य को परीक्षा केंद्र बनाया गया । परीक्षा में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक छात्र छात्राओं को गणित विषय के प्रश्नपत्र के चार सेट दिए गए थे। चीचली ब्लॉक के कठोतिया सहित अन्य केंद्रों पर बीईओ के उड़नदस्ते ने निरीक्षण किया।
: गाडरवारा, चोरबरहटा के छात्रो ने चित्रकला प्रतियोगिता में मारी बाजी
Sat, Mar 11, 2023
चोरबरहटा के छात्रो ने चित्रकला प्रतियोगिता में मारी बाजीगाडरवारा। गत दिवस एनटीपीसी द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चोरबरहटा की शासकीय माध्यमिक शाला के 4 विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। उक्त प्रतियोगिता में 7 वी के छात्र अभिषेक कौरव ने प्रथम, 8 वी की छात्रा हेमलता जाटव ने द्वितीय, 7 वी की छात्रा अनामिका मेहरा ने तृतीय एवं 5 वी की छात्रा भावना मेहरा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर शाला को गौरवांवित किया। सफल छात्र छात्राओं को शाला के प्रधानपाठक राजेन्द्र सिंह कौरव की उपस्थिति में सीजीएम कमलेश सोनी, अनिल बाबेजा, प्रोबल मुण्डले, धनंजय श्रीखण्डे एवं मनीष जैन आदि ने पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में पारितोषिक प्रदान किए। शाला के सफल बच्चों को बीईओ एएस मसराम, डी के पटैल, बीएसी अरुण दुबे , सीएसी सत्यम ताम्रकार सहित शाला के शिक्षको अमित बेलवंशी एवं भेजनलाल पिपरेवार ने शुभकामनाएं दी है।