: गाडरवारा,हायर सेकंडरी परीक्षाएं प्रारंभ,हिंदी विषय के परचे से हुई शुरुआत
Thu, Mar 2, 2023
हायरसेकंडरी परीक्षाएं प्रारंभ,हिंदी विषय के परचे से हुई शुरुआतगाडरवारा। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेंडरी परीक्षा बीते गुरुवार से क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर हिंदी विषय के परचे से प्रारंभ हो गई। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित हुई परीक्षा के पहले सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। शुरुआती पेपर में परीक्षार्थियों को 32 पेजो की ओएमआर सीट लगी उत्तरपुस्तिकाएं दी गई एवं चार सेटों के प्रश्नपत्र दिए गए। उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा पहली बार उत्तरपुस्तिकाओ में ओएमआर सीट लगाने का प्रयोग इस बार किया गया है। गुरुवार को हुए हिंदी विषय के परचे में गाडरवारा के बीटीआई स्कूल परीक्षा केंद्र पर 402 में से 401, आदर्श स्कूल में 369 में से 364, कन्या नवीन विद्या भवन में 355 में से 353, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 329 में से 325, साईंखेड़ा के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 317 में से 316, आदर्श विद्यापीठ में 210 में से 208, शा उ मा वि तूमड़ा में 83 में से 81, शा उ मा वि आमगांव छोटा में 123 में से 121, शा उ मा वि बम्होरी कलां में 143 में से 142, शा उ मा वि बनवारी में 246 में से 233, शा उ मा वि नांदनेर में 49 में से 49, शा उ मा वि पलोहाबड़ा में 104 में से 104, शा उ मा वि आडेगांव में 64 में से 64 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी प्रकार चीचली ब्लॉक अंतर्गत सालीचौका के शा बा उ मा वि में 118 में से 116, शा कन्या उ मा वि में 164 में से 163, शा उ मा वि बारहाबड़ा में 96 में से 96, शा उ मा वि बसूरिया में 101 में से 99, शा उ मा वि कठौतिया में 75 में से 75, चीचली के उत्कृष्ट विद्यालय में 234 में से 232, शा उ मा वि सूखाखेरी में 99 में से 98, शा उ मा वि तेन्दूखेड़ा छोटा में 46 में से 46 , शा उ मा वि रायपुर में 121 में से 121 छात्र छात्राएँ शामिल हुए।
: गाडरवारा, दसवीं की परीक्षा का हिंदी का पेपर संपन्न
Wed, Mar 1, 2023
दसवीं की परीक्षा का हिंदी का पेपर संपन्नगाडरवारा_ विगत दिवस शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल आमगांव छोटा में कक्षा दसवीं का हिंदी का पेपर संपन्न हुआ जिसमें केंद्रध्यक्ष रूप में राजेश कुमार दुबे एवं सहायक केंद्राध्यक्ष के रूप में धर्मेंद्र वर्मा व रितु गुप्ता लिपिक उपस्थित रहे जिसमें 138 बच्चों में से 129 बच्चे उपस्थित रहे एवं 9 बच्चे अनुपस्थित रहे वही वनवारी मे 298 मेसे 286 वच्चे उपस्थित रहे और 12 वच्चे अनुपस्थित रहे इस बार परीक्षाओं में काफी बदलाव किया गया है कक्षा 10वीं एवं 12वीं 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कुछ विषयों में ओएमआर शीट का प्रयोग किया गया है जिसमें बच्चों को अपने नाम एवं रोल नंबर मैं गोले लगाकर भरना है पर्यवेक्षक सुरेन्द्र पटैल व्रजेश श्रीवास रमाकांत परासर अखलेश शर्मा एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे वही 2 मार्च से वारहवी की परीक्षाए शुरू होगी |
: गाडरवारा, माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ
Wed, Mar 1, 2023
माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभगाडरवारा। क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वी की बोर्ड परीक्षाएं बीते बुधवार से शुरू हो गई। उल्लेखनीय है कि उक्त परीक्षा हेतु साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत गाडरवारा में बीटीआई स्कूल, आदर्श उ मा विद्यालय,कन्या उ मा शाला, कन्या नवीन स्कूल के अलावा बम्होरी कलां, आमगांव छोटा, बनवारी, तूमड़ा, पलोहाबड़ा, भटेरा , नांदनेर, पिपरियाकला, आडेगांव एवं साईंखेड़ा में आदर्श विद्यापीठ व सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इसके अलावा चीचली ब्लॉक में उत्कृष्ट विद्यालय चीचली , बालक एवं कन्या उ मा विद्यालय सालीचौका, बारहाबड़ा, कठोतिया, पनारी, खड़ई, कल्याणपुर, रायपुर , सूखाखेरी, करपगांव, सहावन , बसूरिया,तेन्दूखेड़ा छोटा सहित अन्य को परीक्षा केंद्र बनाया गया । परीक्षा के शुरुआती दिन सुबह 9 बजे से 12 बजे तक छात्र छात्राओं ने हिंदी विषय का पर्चा हल किया। प्रश्नपत्र के चार सेट दिए गए थे।विदित हो कि परीक्षा के पहले दिन सुबह 8 बजे ही पर्यवेक्षकों को ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। परीक्षा कक्ष में अंदर जाने के पूर्व सभी परीक्षार्थियों को पूरी परीक्षा प्रक्रिया एवं नियमों को जानकारी दी गई इसके उपरांत ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। इस परचे में परीक्षार्थियों को 32 पेज की उत्तरपुस्तिका दी गई जिसमे उन्होंने पर्चे को हल किया। स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से परीक्षा देकर निकल रहे शासकीय हाईस्कूल चिरहकलां के छात्र शिवम केवट ने बताया कि पर्चा सामान्य ही था । तनाव से दूर रहकर परीक्षा में हम लोग शामिल हुए है। बीटीआई स्कूल में परीक्षा में शामिल हुई छात्रा निहारिका कौरव ने बताया कि हिंदी का पर्चा ठीक आया था। सरल प्रश्नों को पहले हल किया उसके बाद कठिन प्रश्न हल किए। आज 2 मार्च को 12 वी की परीक्षा हिंदी विषय के परचे से शुरू होगी ।