Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

अवैध शराब विक्रय के विरूद्ध करेली पुलिस को मिली सफलता : अवैध शराब विक्रय के कारोबार में लिप्त 02 आरोपी थाना करेली पुलिस की गिरफ्त में, (2200) पाव 396 लीटर अवैध देशी मदिरा मसाला

Aditi News Team

Fri, Jan 9, 2026

अवैध शराब विक्रय के विरूद्ध करेली पुलिस को मिली सफलता

अवैध शराब विक्रय के कारोबार में लिप्त 02 आरोपी थाना करेली पुलिस की गिरफ्त में, (2200) पाव 396 लीटर अवैध देशी मदिरा मसाला की शराब जब्त किया

उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया और एसडीओपी पुलिस श्री मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में नशे का कारोबार एवं अवैध शराब के विक्रय करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु संपूर्ण जिला अंतर्गत विशेष अभियान (OPERATION EAGLE CLAW )चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब के कारोबार के विरुध्द अभियान के अंतर्गत थाना करेली पुलिस टीम को दिनांक 08/01/2026 जुर्म जरायम अपराध पतारसी व पेट्रोलिंग के दौरान मुखविर ने आकर सूचना दिया कि एक थार गाडी जिसका नं. एम .पी. 04 सीपी. 9399 जो अवैध शराब लेकर गाडरवारा तरफ से नरसिहपुर तरफ आ रही है की सूचना की तस्दीक हेतु हमराह स्टाप व मोके के राहगीरे गबाहो को लेकर ड्रीम लैंड सिटी के सामने मैन रोड पर एक गाडी को देखना शुरू किया जो कुछ देर बाद गाडरवारा तरफ से मुखविर के बताये नं. की गाडी एमपी 04 सीपी 9399 आती दिखी जिसे हाथ देकर रोका तो थार गाडी का चालक थार गाडी को लेकर दाहिने मुडकर प्रस्तावित ड्रीम सैंड सिटी के अंदर की तरफ को गाडी लेकर भागा जिसका पीछा करने पर हमराह स्टाप व गबाहन की मदद से करीबन 200 मीटर के अंदर घेराबंदी कर ड्रीम सैंड सिटी के अंदर पकड़ा जो थार चालक का नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम व पता सुरेन्द्र लोधी पिता भगवान सिंह लोधी उम्र 30 साल निवासी केरपानी थाना सुआतला हाल रेवानगर कालोनी नरसिहपुर (म.प्र.) व बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सलीम खान पिता महबूब खान उम्र 22 साल निवासी मुशरान वन नरसिहपुर थाना कोतवाली जिला नरसिहपुर का बताया जो गाडी के अंदर देखने पर थार गाड़ी में खाकी कलर के कार्टूनो मे शराब की पेटी रखी थी। जो दोनो के कब्जे से बरामद थार गाडी के अंदर 44 पेटी अवैध मदिरा मसाला के होना पाया गया जो 2200 पाव 396 लीटर अवैध मदिरा मसाला की शराब जब्त दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर थाना करेली में अपराध क्र. 27/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

इनकी रही मुख्य भूमिका - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, उनि विजय धुर्वे उनि रामरतन सोनी, सउनि संतलाल मरकाम, प्र. आर. सोमकुवर, प्र. आर. राजेश नंदा वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी, आरक्षक आरक्षक सचिन पटेल, आर. कपिल राजपूत, अमित यादव, ब्रजेश दीक्षित, की मुख्य भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के निर्देशन में कार्यवाही

नरसिंहपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया

करेली एसडीओपी पुलिस मनोज गुप्ता

करेली थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे,

जरूरी खबरें