Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

दिव्यांगों ने मैराथन दौड़ मे दिखाई अपनी प्रतिभा : भोपाल में इन्क्लूसिव मैराथन का 03 किलोमीटर का आयोजन उर्मिला श्री स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया

Aditi News Team

Mon, Mar 16, 2026

दिव्यांगों ने मैराथन दौड़ मे दिखाई अपनी प्रतिभा

स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश ने आज दिनांक 15 मार्च 2026 को प्रातः 06:30 बजे तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल में इन्क्लूसिव मैराथन का 03 किलोमीटर का आयोजन उर्मिला श्री स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 150 मानसिक दिव्यांगों एवं अन्य दिव्यांगों द्वारा इन्क्लूसिव मैराथन में भाग लिया।

उक्त मैराथन में विश्वास कैलाश सारंग मंत्री खेल एवं सहकारता विभाग शासन मध्य प्रदेश द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। हार्दिक अग्रवाल को प्रथम तथा सुमंत काले को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर मेडल प्रदान किया गया।

आलोक मिश्रा विभागाध्यक्ष खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग बरकतउल्लाह विश्व विद्यालय दीपांकर बैनर्जी क्षेत्रीय निर्देशक स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्य प्रदेश ने झंडा देकर प्रारम्भ किया गया, इन्क्लूसिव मैराथन कार्यक्र में एहतेशाम उद्दीन खेल निर्देशक, राजेंद्र बारस्कर एवं विक्रम पुरोहित सहा. खेल निर्देशक, कमलेश रजक मीडिया प्रभारी एस ओ भारत मध्य प्रदेश भूपेंद्र भट्ट, पीयूष द्विवेदी, मुक्ति शर्मा, श्रेया रघुवंशी, सुष्मिता, सोलंकी, प्रियंका जोनवाल, पुष्पेंद्र कुशवाह, सचिन प्रजापति कोच, शिवानी छत्रसाल यूथ लीडर पार्टनर, सुमंत काले यूथ लीडर, मंजरी काले सदस्य फैमिली फोरम स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्य प्रदेश, अभिभावक गण तथा अन्य सदस्यगण सम्मिलित हुए।

Tags :

भोपाल

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

दिव्यांगों की मैराथन दौड़

जरूरी खबरें