मोबाईल दुकान का ताला तोडकर नगदी रूपये चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार : चुराया हुआ 1 मोबाईल एवं चुराये हुये रूपयो में से नगद 8 हजार रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त
Aditi News Team
Sat, Jan 10, 2026
मोबाईल दुकान का ताला तोडकर नगदी रूपये चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
चुराया हुआ 1 मोबाईल एवं चुराये हुये रूपयो में से नगद 8 हजार रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी -*
1- रमन विश्वकर्मा पिता कमल प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी छोटी कन्या शाला के पास चौपाटी मोहल्ला थाना पाटन हाल स्कूल के पास बजरंग नगर माढोताल
2-ऋषि राय पिता लाल चंद्र राय उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया थाना कटंगी
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये संपत्ति संबधित अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गये संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ तथा उनके गुजर बसर की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया और घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुये चोरी गये मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।’
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में थाना कटंगी की टीम द्वारा मोबाईल दुकान का ताला तोडकर चोरी करने वाले 2 नकबजन को गिरफ्तार कर चुराये हुये 1 मोबाईल एवं चुराये हुये रूपयों मे से नगद 8 हजार रूपये जप्त किये गये है।ं
थाना कटंगी में दिनॉक 18-11-25 को कृष्ण कुमार पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बघोड़ा पनागर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम बेलखाडू में उसकी संकट मोचन मोबाइल की दुकान है। दिनॉक 13-11-25 की रात लगभग 9-30 बजे अपनी दुकान बंद करके अपने घर ग्राम बघौड़ा चला गया था दिनॉक 14-11-25 को रात लगभग 3-15 बजे बेलखाडू निवासी शरद बर्मन ने उसे फोन कर बताया कि आपके मोबाइल दुकान का शटर खुला है सूचना मिलने पर वह अपने भाई हरिओम पटैल के साथ अपनी दुकान बेलखाडू आकर देखा दुकान का शटर खुला था तथा दुकान का ताला टूटा था दुकान के काउण्टर में रखे 1 मोबाईल एवं नगदी 80-85 हजार रूपये ,गायब थे, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि 2 लड़के बिना नंबर की लाल कलर की स्प्लेंडर मोटर साइकिल पर एमएम कॉलोनी के सामने खाली मैदान सूरतलाई पर खड़े हैं जो वनप्लस मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे हैं । सूचना मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहॉ एक बिना नम्बर की लाल स्पलेण्डर मोटर सायकिल लिये 2 युवक खडे दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा दोनो ने पूछताछ पर अपने नाम रमन विश्वकर्मा पिता कमल प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी छोटी कन्या शाला के पास चौपाटी मोहल्ला थाना पाटन हाल स्कूल के पास बजरंग नगर माढोताल, एवं ऋषि राय पिता लाल चंद्र राय उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया थाना कटंगी बताये चैक करने पर रमन विश्वकर्मा एक वनप्लस का मोबाइल रखे मिला।
मोबाईल के सम्बंध में पूछताछ करने पर रमन विश्वकर्मा ने बताया कि साथी ऋषि राय एवं अंकित ठाकुर के साथ मिलकर माह नवम्बर में बेलखाडू स्थित संकट मोचन मोबाईल दुकान का ताला तोडकर उक्त वनप्लस मोबाईल एवं नगदी रूपये चुराना तथा चुराया हुआ मोबाईल स्वयं रखना तथा चुराये हुये नगदी रूपये आपस में बांट लेना बताते हुये कुछ नगदी रूपये खर्च कर देना तथा कुछ नगदी रूपये शेष बचे होना बताया।
आरोपियों की निशादेही पर चुराये हुये रूपयो में से शेष बचे रूपये रमन से 5 हजार रूपये तथा ऋषि से 3 हजार रूपये तथा घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की स्पलेण्डर मोटर सायकिल जप्त करते हुये दोनों आरोपियेां को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करते हुये फरार साथी अंकित ठाकुर की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय है कि पकडे गये आरोपी रमन विश्वकर्मा के विरूद्ध पूर्व से 4 अपराध चोरी के पंजीबद्ध है।
*उल्लेखनीय भूमिका-* मोबाईल दुकान का ताला तोडकर चोरी करने वाले आरोपियेां को पकडने में थाना प्रभारी कटंगी श्रीमति पूजा उपाध्याय, चौकी प्रभारी बेलखाडू उप निरीक्षक राजेश धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक गेंदा लाल विश्वकर्मा, आरक्षक गगन राय, आरक्षक शैलेंद्र सिंह, आरक्षक अखंड प्रताप सिंह, आरक्षक रूपेश यादव की सराहनीय भूमिका रही
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
जबलपुर पुलिस अधीक्षक