Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

रायसेन वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र देवरी के ग्राम गोरखपुर डुंगरिया के निकट सुबह 9 बजे

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

गाडरवारा एसडीएम ने कार्य पूर्ण होने पर बीएलओ का किया सम्मान : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में जिले की मतदान केन्द्र उसराय और बरांझ में शतप्रतिशत कार्य पूर्ण

Aditi News Team

Sat, Nov 22, 2025

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में जिले की मतदान केन्द्र उसराय और बरांझ में शतप्रतिशत कार्य पूर्ण

कार्य पूर्ण होने पर किया गया सम्मान

नरसिंहपुर, 21 नवंबर 2025. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में मैपिंग एवं गणना पत्रकों का बीएलओ एप पर ऑनलाइन फीडिंग करने का कार्य लगातार जारी है। वर्तमान में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को बीएलओ एप पर ऑनलाइन का कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में एसआईआर के अंतर्गत जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र गाडरवारा के मतदान केन्द्र क्रमांक 27 उसराय में शतप्रतिशत पूर्ण होने पर और मतदान केन्द्र क्रमांक 33 मोहड़ में 96.66 प्रतिशत उत्कृष्ट कार्य होने पर एसडीएम गाडरवारा श्रीमती कलावती ब्यारे ने बीएलओ को माला पहनाकर सम्मानित किया। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तेंदूखेड़ा के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 176 बरांझ में शतप्रतिशत, मतदान केन्द्र क्रमांक 178 मनकवारा में 91.14 प्रतिशत व मतदान केन्द्र क्रमांक 169 नयागांव में 94.46 प्रतिशत और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नरसिंहपुर के अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 18 कलमेठा में 90.89 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्रमांक 246 पिपरिया में 93.25 प्रतिशत व मतदान केन्द्र क्रमांक 83 सगौनीकलां में 95.84 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा SDM

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा

मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)

जरूरी खबरें