Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

प्यार के नाम पर ब्लैकमेल और पैसों की साजिश में टूटा इंजीनियर : 25 वर्षीय इंजीनियर अभिषेक श्रीवास्तव ने फांसी लगा कर जान दे दी

Aditi News Team

Mon, Dec 22, 2025

प्यार के नाम पर ब्लैकमेल और पैसों की साजिश में टूटा इंजीनियर

UP के गोंडा जिले में 25 वर्षीय इंजीनियर अभिषेक श्रीवास्तव ने फांसी लगा कर दे दी जान

सुसाइड से पहले रूम मे ब्लैक मेल कर रही महिला के साथ हुई व्हाट्सऐप चैट और वीडियो कॉल के 35 प्रिंटआउट दीवारों पर लगाए, ताकि मौत के बाद सच सबके सामने आ सके।

पुलिस के मुताबिक, अभिषेक का अपने घर के सामने रहने वाली एक शादीशुदा महिला सोनल सिंह से संपर्क हुआ। धीरे-धीरे यह संपर्क प्यार में बदल गया। हालांकि बाद में यह स्पष्ट हुआ कि महिला का मकसद प्रेम नहीं, बल्कि अभिषेक की संपत्ति और पैसों पर नजर था। शुरुआत में वह अकेले ही इस खेल को अंजाम दे रही थी।

जब महिला के पति अजीत सिंह को इस रिश्ते की भनक लगी, तो वह भी इस साजिश में शामिल हो गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर अभिषेक से पैसे ऐंठने शुरू कर दिए। बीते छह महीनों में उससे करीब सात लाख रुपये वसूले गए, जिनमें दो लाख रुपये की शॉपिंग और पांच लाख रुपये नकद शामिल बताए जा रहे हैं।

समय के साथ अभिषेक को इस नाटक की सच्चाई समझ आने लगी और उसने दूरी बनानी शुरू कर दी। इसी बात से नाराज होकर महिला ने उस पर बातचीत का दबाव बनाया। जब अभिषेक ने इनकार किया, तो उस पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया। आरोप लगाया गया कि इंजीनियर ने उसके अश्लील फोटो खींचे हैं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल से छूटने के बाद भी उसकी परेशानियां कम नहीं हुईं। आरोपियों ने केस खत्म करवाने के नाम पर उससे 10 लाख रुपये की मांग की। इतना ही नहीं, शर्त यह भी रखी गई कि भविष्य में जब भी उन्हें पैसों की जरूरत होगी, अभिषेक को देने होंगे—चाहे इसके लिए उसे अपनी प्रॉपर्टी बेचनी पड़े या एफडी तुड़वानी पड़े।

इस मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दबाव ने अभिषेक को पूरी तरह तोड़ दिया। शाम उसने अपने कमरे में व्हाट्सऐप चैट और वीडियो कॉल के 35 प्रिंटआउट दीवारों पर लगाए, ताकि सच सबके सामने आ सके, और फिर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।

मामले में पुलिस ने सोनल सिंह और उसके पति अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है। यह घटना एक होनहार युवा की जिंदगी के खत्म होने की दर्दनाक कहानी है, जो झूठे आरोपों, ब्लैकमेल और लालच की साजिश में फंसकर दम तोड़ गई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

उत्तर प्रदेश पुलिस

जरूरी खबरें