Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड, : नवगठित इकाई में 265 प्रशिक्षित CISF कार्मिकों की तैनाती की गई

Aditi News Team

Sun, Dec 14, 2025

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड, तलाईपाली, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में अपनी 362वीं इकाई का औपचारिक रूप से गठन किया जाना देश की महत्वपूर्ण ऊर्जा एवं खनन अवसंरचना की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम है। इस नवगठित इकाई में 265 प्रशिक्षित CISF कार्मिकों की तैनाती की गई है, जो एनटीपीसी की प्रमुख कैप्टिव कोयला खदान को सशक्त एवं समर्पित सुरक्षा प्रदान करेंगे।

यह तैनाती सरकार द्वारा CISF पर जताए गए विश्वास को प्रतिबिंबित करती है तथा बल की भूमिका को देश के पावर एवं कोयला क्षेत्र के “सुरक्षा कवच (Shield of Security)” के रूप में और मजबूत बनाती है। CISF द्वारा प्रदान की जा रही पेशेवर, तकनीक-सक्षम एवं सतर्क सुरक्षा व्यवस्था निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा एवं औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

इकाई प्रभारी श्री श्रेय कुमार पाण्डेय एंव संपूर्ण CISF यूनिट GSTPP गाडरवाड़ा इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर नवगठित इकाई को शुभकामनाएँ देता है तथा बल के आदर्श वाक्य “संरक्षण एवं सुरक्षा” एवं “नेशन फर्स्ट” की भावना के अनुरूप देश की महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं की सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने और राष्ट्रीय विकास में निरंतर योगदान देने के अपने संकल्प को दोहराता है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

NTPC GADARWARA

CISF NTPC Gadarwara

जरूरी खबरें