Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

मज्जू पहलवान और उक्कीन बाबा के दोनों बेटे उमरा शरीफ के लिए गरीबरथ ट्रेन से रवाना हुए

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद सैकड़ों कांग्रेसियों को नोटिस जारी

एक वर्ष से प्रतिदिन शाम 7 बजे हो रहा आयोजन, उमड़ रहे श्रद्धालु

अंतर्मन में झांकने से मिलेगा सुख : निर्यापक मुनि श्री समतासागर

5,859.66 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई का लाभ सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

झांसी घाट पर मां नर्मदा की महाआरती बनी आस्था का केंद्र : एक वर्ष से प्रतिदिन शाम 7 बजे हो रहा आयोजन, उमड़ रहे श्रद्धालु

Aditi News Team

Tue, Oct 13, 2026

झांसी घाट पर मां नर्मदा की महाआरती बनी आस्था का केंद्र

एक वर्ष से प्रतिदिन शाम 7 बजे हो रहा आयोजन, उमड़ रहे श्रद्धालु

नरसिंहपुर। झांसी घाट पर श्री मां रेवा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित मां नर्मदा की भव्य महाआरती क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। समिति द्वारा पिछले एक वर्ष से प्रतिदिन शाम 7 बजे विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ महाआरती की जा रही है।

महाआरती के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद, घंटियों की गूंज और ‘हर-हर नर्मदे’ के जयघोष से पूरा घाट भक्तिमय हो उठता है। दीपों की अलौकिक छटा और मां नर्मदा की आरती के दर्शन के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य अरविन्द पटेल (मैनेजर), सम्राट मिश्रा, संतोष वर्मन, रूपेन्द्र नामदेव, गोपाल मल्लाह, अनिल वर्मन, अरविन्द तोमर, उदित मिश्रा, सिद्धू वर्मन, भैया जी वैष्णव, प्रिंस वर्मन, परी वर्मन, दिलीप, तेजीलाल, हेमंत, राजकुमार, शिवकुमार, आशु वर्मन और साहिल साहू सहित अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं।

समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिदिन शाम 7 बजे झांसी घाट पहुंचकर मां नर्मदा की दिव्य महाआरती में शामिल हों और पुण्य लाभ अर्जित करें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्री मां रेवा सेवा समिति

जरूरी खबरें