1008 महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती पर कार्यक्रम हुए : गाडरवारा में बच्चों एवं महिलाओं के लिए मनोरंजक एवं आकर्षक गेम एवं फूलों की ज्वेलरी प्रतियोगिता का आयोजन किया
Aditi News Team
Mon, Oct 12, 2026
गाडरवारा अग्रवाल समाज द्वारा श्री श्री 1008 महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर हुए विविध कार्यक्रम
बच्चों एवं महिलाओं के लिए मनोरंजक एवं आकर्षक गेम एवं फूलों की ज्वेलरी प्रतियोगिता का आयोजन किया
गाडरवारा। स्थानीय सुखदेव भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय गोयल डायरेक्टर - बी एल ए पावर प्राइवेट लिमिटेड, गाडरवारा द्वारा दीप प्रज्वलित एवं महाराज अग्रसेन जी की पूजन करके किया।
संजय गोयल ने कहा - "सत्य, अहिंसा और एकता के मार्ग पर चलकर समाज के हर जरूरतमंद की सहायता करना ही महाराजा अग्रसेन का सच्चा संदेश है।"
समाज के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने कहा - "अग्रवाल समाज की पहचान हमेशा से व्यापार, दानशीलता और परस्पर सहयोग के बल पर रही है। हमारी असली ताकत हमारी एकजुटता में है, प्रारंभिक स्वागत संचालन श्री शरद अग्रवाल उपाध्यक्ष अग्रवाल समाज द्वारा किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन महिला मंडल की सह सचिव श्रीमती प्रीति अग्रवाल एवं सचिव श्रीमती साधना अग्रवाल द्वारा किया गया।बच्चों महिलाओं द्वारा फैंसी ड्रेस एवं डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, कार्यक्रम के पश्चात स्नेह भोज का आयोजन भी किया गया दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:00 बजे श्री देव लक्ष्मी नारायण मंदिर ,चावड़ी में श्री महाराजा अग्रसेन जी का विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया , उसके बाद यहां पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन रखा जिसमें अग्रवाल समाज की सभी वरिष्ट जनों ने अपने विचार व्यक्त किए एवं महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मृदुला अग्रवाल द्वारा अपने उद्बोधन में सभी को अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दी। और सभी ने महाराजा अग्रसेन जयंती की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।
पूजन के पश्चात वाहन रैली के रूप में श्री अग्रसेन भवन , शनि मंदिर के पास, पहुंचकर वहां पर ध्वजारोहण किया गया।फिर शाम 4:00 बजे चावड़ी चौक से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बैंड बाजे, घोड़े, बग्घी पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा विराजमान कर, बड़ी संख्या में महिलाओ एवं पुरुषो एवं बच्चों ने उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह शोभायात्रा का सामाजिक बंधुओं द्वारा स्वागत किया गया, शोभायात्रा का समापन श्री देव बांके बिहारी मंदिर में हुआ।
प्रतियोगिता में हुए विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए गए एवं अग्रवाल समाज में 10 वी, 12 वी में जिनके 75% से अधिक लाने वाले प्रतिभावान बच्चों एवं खेल, कला, साहित्य अथवा किसी भी अन्य क्षेत्र में विशेष सफलता या उपलब्धि हासिल करने वालो को भी सम्मानित किया गया। प्रतिवर्ष के स्थाई पुरस्कार स्व. सत्यनारायण अग्रवाल स्मृति प्रोत्साहन पुरस्कार* कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75% या उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले समाज के सभी मेधावी छात्र-छात्राएं को उनके परिवारजनों के सौजन्य से सभी पात्र विद्यार्थियों को *स्मृति चिन्ह (मोमेंटो)* प्रदान कर सम्मानित किया जाता है।
स्व. खजांची राधारमण अग्रवाल एवं स्व. ओंकार प्रसाद अग्रवाल स्मृति श्रेष्ठता पुरस्कार*
पात्रता: कक्षा 10वीं एवं 12वीं में समाज स्तर पर सर्वोच्च अंक (सर्वोच्च प्रतिशत) प्राप्त करने वाले प्रथम छात्र/छात्रा।
*पुरस्कार स्वरूप:* कक्षा 10वीं : ₹1,100/- नकद राशि एवं स्मृति चिन्ह
कक्षा 12वीं: ₹2,100/- नकद राशि एवं स्मृति चिन्ह दिया गया
पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन युवा परिषद के उपाध्यक्ष सीए कार्तिक अग्रवाल , एवं सह सचिव नचिकेत अग्रवाल द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में अग्रवाल समाज के सचिव श्री मोहन अग्रवाल द्वारा जयंती के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल समाज के उपाध्यक्ष मयंक बंसल, कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता, सहसचिव गौरव अग्रवाल और कपिल अग्रवाल, व्यवस्था प्रमुख नवल किशोर अग्रवाल एवं महिला मंडल कि कोषाध्यक्ष श्वेता अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनुराधा खजांची एवं कल्पना अग्रवाल और सह सचिव संपदा अग्रवाल ,रचना अग्रवाल , युवा परिषद के अध्यक्ष अंशुल अग्रवाल, एवं सचिव शुभांशु अग्रवाल, सहसचिव अवध बंसल सराहनीय योगदान रहा।
Tags :
गाडरवारा अग्रवाल समाज
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)