Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

4 आरोपी गिरफ्तार,योजना बनाकर गये थे चोरी करने, पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश

नरसिंहपुर,सांदीपनि विद्यालय के नए भवन से शिक्षा को मिलेगी नई दिशा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

नरसिंहपुर ADG प्रमोद वर्मा द्वारा ली गई समीक्षा बैठक : त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश

Aditi News Team

Sun, Oct 11, 2026

नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए एडीजी जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा द्वारा की गई कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा की समीक्षा

• पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की उपस्थिति में कानून-व्यवस्था की समीक्षा।

• मंदिरों, दुर्गा पंडालों, प्रमुख बाजारों एवं दशहरा आयोजनों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।

• *संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, नियमित पेट्रोलिंग एवं सतत निगरानी पर जोर।

• फ्लैग मार्च, वाहन चेकिंग एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की समीक्षा।

• त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश।

नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा द्वारा नरसिंहपुर जिले का भ्रमण किया गया। इस दौरान जिले की कानून-व्यवस्था एवं त्योहारों के दौरान की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना सहित समस्त वरिष्ठ अधिकारी एवं थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।

*सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं समीक्षा :*

भ्रमण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिले में त्योहारों के मद्देनजर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली गई। नवरात्रि के दौरान मंदिरों, दुर्गा पंडालों, प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा दशहरा पर्व पर रावण दहन एवं अन्य आयोजनों के स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती, नियमित पेट्रोलिंग एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखी जाएं।

*पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारियों के साथ बैठक :*

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री प्रमोद वर्मा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की स्थिति एवं सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई। इस दौरान विशेष अभियानों, फ्लैग मार्च, वाहन चेकिंग, पेट्रोलिंग व्यवस्था एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री पर नजर रखते हुए किसी भी स्थिति में अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए।

*शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के निर्देश :*

नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही, आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने, आयोजकों एवं नागरिकों के साथ समन्वय बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रमोद वर्मा

जरूरी खबरें