विद्युत आपूर्ति में सुधार न होने पर होगी तालाबंदी : गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा
Aditi News Team
Sat, Oct 10, 2026
3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा
सुधार न होने पर होगी तालाबंदी
मध्य प्रदेश किसान सभा के तहसील महासचिव देवेंद्र वर्मा ने बताया कि गंभीर विद्युत संकट को देखते हुए मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल के कार्यपालन यंत्री (डी ई) दिनेश पाल को ज्ञापन देकर तत्काल समाधान करने की चेतावनी दी गई है।
गाडरवारा सबडिविजन के अंतर्गत सालीचौका चीचली क्षेत्र मेंअटल ज्योति (घरेलू) एवं कृषि कार्य के लिए प्रदाय की जाने वाली बिजली प्रति दिन कभी दिन भर में तो कभी रात भर में और कभी 2, 2दिनों तक बंद रहती है, यह क्षेत्र धान का है और इस समय 15दिन तक पानी की अति आवश्यकता है यदि 1 घंटे भी बिजली न मिलने से पानी की पूर्ति नहीं हुई तो किसानो द्वारा अभी तक की गई मेहनत में भारी नुकसान होगा जिससे अपूरणीय क्षति होगी। अटल ज्योति का तो समय ही नहीं है अधिकतम बंद ही रहती है।
प्रदेश किसान सभा द्वारा कार्यपालन यंत्री(डी ई) मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल गाडरवारा को ज्ञापन सौंपकर 3 दिन के अंदर निर्धारित विद्युत प्रदाय को सुचारू किया जाए,अन्यथा 3दिन के बाद मध्य प्रदेश किसान सभा विद्युत मंडल कार्यालयों के सामने धरना घेराव एवं तालाबंदी किए जाने की चेतावनी ज्ञापन के माध्यम से की गई है।
ज्ञापन सौंपते समय किसान सभा के तहसील महासचिव देवेंद्र वर्मा,लालसाहब वर्मा,रामसिंह वर्मा शामिल रहे।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
अदिति न्यूज (सतीश लमानिया)
कार्यपालन यंत्री (डी ई) दिनेश पाल ,गाडरवारा