Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

गाडरवारा की संस्कृति ने नगर को किया गौरवान्वित : संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

Aditi News Team

Fri, Oct 9, 2026

संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

नगर को किया गौरवान्वित

गाडरवारा।स्थानीय प्रतिष्ठित पलोड परिवार की होनहार बिटिया संस्कृति पलोड (श्रुति) ने चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) परीक्षा के दोनों ग्रुप एक साथ उत्तीर्ण कर परिवार, समाज एवं पूरे नगर का नाम रोशन किया है। बिटिया की इस ऐतिहासिक सफलता पर परिजनों, इष्टमित्रों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

प्रारंभ से ही मेधावी, अनुशासित और संकल्पित रहीं संस्कृति ने अपनी स्कूली शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से 94 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की थी। इसके उपरांत उन्होंने प्रतिष्ठित 'नरसी मोंजी कॉलेज, मुंबई' से विशेष योग्यता (Distinction) के साथ बी.कॉम की डिग्री हासिल की। कठिन परिश्रम और अटूट लगन के दम पर उन्होंने सीए परीक्षा में यह उल्लेखनीय मुकाम हासिल किया है।

उल्लेखनीय है कि संस्कृति श्री संदीप पलोड एवं श्रीमती प्रमिला पलोड की द्वितीय सुपुत्री हैं। परिवार में शिक्षा और सफलता की यह परंपरा पहले से स्थापित है; संस्कृति की बड़ी बहन स्तुति पलोड भी चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) हैं और उनका शैक्षणिक जीवन भी अत्यंत मेधावी रहा है।

बिटिया की इस गौरवमयी उपलब्धि पर पिता संदीप पलोड, माता प्रमिला पलोड, चाचा संतोष पलोड, चाची श्रद्धा पलोड सहित समस्त परिजनों व नगरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

संस्कृति पलोड गाडरवारा

जरूरी खबरें