Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

घी (200 ml) के एक विशिष्ट बैच को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित घोषित कर पूरे प्रदेश में उसकी बिक्री,वितरण,सप्लाई पर रोक

संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार की MLA,CEO से की लिखित शिकायत : नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

Aditi News Team

Sat, Oct 10, 2026

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

ग्रामीणों ने गांव में हुए भ्रष्टाचार की स्थानीय विधायक एवं जिला सीईओ नरसिंहपुर से की लिखित शिकायत

आगे देखना यह है कि जिम्मेदार अब क्या कार्यवाही करते हैं

गोटेगांव। ग्राम पंचायत बरहटा में भ्रष्टाचार की पोल खुल गईन है। सचिव-सरपंच पर बिना एक ईंट रखे लाखों रुपए डकारने का सनसनीखेज आरोप लगा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने दस्तावेजों के साथ गोटेगांव विधायक और जिला पंचायत सीईओ को लिखित शिकायत सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार राजपूत, दशरथ कहार सहित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत खाते से गौशाला निर्माण और साफ-सफाई, कचरा भाड़ा के नाम पर लाखों की राशि आहरित कर ली गई। न तो बिल है, न तकनीकी स्वीकृति और न ही धरातल पर कोई काम। कागजों में सफाई, जमीन पर कीचड़ और बदबू।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव की गलियों में कीचड़ पसरा है, नालियां जाम हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्वच्छ भारत अभियान यहां सिर्फ कागजों में सिमटा है।

ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है - यदि भ्रष्टाचारियों पर तत्काल FIR और कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा जन आंदोलन होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इनका है कहना -

ग्राम पंचायत बरहटा के ग्रामीण कृष्ण कुमार राजपूत ने बताया कि नालियों की सफाई और कचरा फेंकने के नाम पर पंचायत द्वारा चार-पांच लाख रुपए निकाले गए हैं, जबकि धरातल पर स्थिति जस की तस है। ग्रामीण खुद अपने रास्ते साफ कर रहे हैं, पंचायत द्वारा कोई सफाई नहीं कराई जा रही।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत दीवारों पर स्लोगन लिखवाए जा रहे हैं, लेकिन यह अभियान सरपंच-सचिव द्वारा केवल कागजों में चलाया जा रहा है। इस भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक जांच के लिए कोई टीम नहीं आई है।

इनका है कहना

ग्राम पंचायत बरहटा के गुप्ता-यादव मोहल्ला निवासी लक्ष्मण साहू ने बताया कि दो महीने से पंचायत का कोई भी कर्मचारी सफाई के लिए नहीं आया। सफाई के लिए कई बार आवेदन दिया, रसीद भी है। रोड को खोदकर छोड़ दिया गया है, कीचड़ जमा है, नालियां पूरी तरह चोक हैं, पानी रोड पर बह रहा है।

रिपोर्टर आशीष साहू

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश

विधायक गोटेगांव महेन्द्र नागेश

जरूरी खबरें