Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

स्वामित्व योजना के काम के दबाव का विरोध

नरसिंहपुर में किसानों की सात मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन,

नगर के बीचों-बीच श्याम टाकीज के पीछे दाऊ के बाड़े, कुचबंदिया मोहल्ला में इस वर्ष आस्था का एक अलौकिक संगम देखने को मिलेगा

नरसिंहपुर में पटवारियों की कलमबंद हड़ताल, : स्वामित्व योजना के काम के दबाव का विरोध

Aditi News Team

Fri, Oct 9, 2026

नरसिंहपुर में पटवारियों की कलमबंद हड़ताल,

स्वामित्व योजना के काम के दबाव का विरोध

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश पटवारी प्रांतीय संघ के आह्वान पर नरसिंहपुर जिले के पटवारी 9 अक्टूबर 2026 से सामूहिक कलमबंद हड़ताल पर हैं। संघ ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक दबाव बनाए जाने और कार्यालयीन समय के अतिरिक्त काम करने के लिए बाध्य किए जाने का विरोध किया है।

मध्य प्रदेश पटवारी संघ की जिला शाखा नरसिंहपुर के जिलाध्यक्ष राहुल पटेल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों और विरोध से अवगत कराया है। ज्ञापन में कहा गया है कि स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री संबंधी कार्यों को लेकर पटवारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही कार्यालयीन समय के अतिरिक्त कार्य करने के लिए बाध्य किया जा रहा है।

संघ ने इन परिस्थितियों के विरोध में सामूहिक कलमबंद हड़ताल शुरू की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि मध्य प्रदेश पटवारी प्रांतीय संघ, संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) तथा तहसील पटवारी संघ शाखाओं को भी भेजी गई है।

रिपोर्टर संदीप राजपूत

Tags :

अदिति न्यूज (सतीश लमानिया)

मध्य प्रदेश पटवारी प्रांतीय संघ

नरसिंहपुर के जिलाध्यक्ष राहुल पटेल

जरूरी खबरें