Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

पीजी कॉलेज नरसिंहपुर की पुरुष टीम ने रचा इतिहास, वैभव नेमा लगातार दूसरी बार विश्वविद्यालय टीम में चयनित

नरसिंहपुर के सांदीपनी विद्यालय परिसर सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

विगत 1 वर्ष से प्रतिदिन शाम 7 बजे उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए आरोपी गुरुकुल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है

193 आवेदनों पर सुनी आमजनों की समस्याएं जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का प्रभावी मंच बन रही है जनसुनवाई

CM के प्रस्तावित कार्यक्रम का कलेक्टर-SP ने लिया जायजा : नरसिंहपुर के सांदीपनी विद्यालय परिसर सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Aditi News Team

Thu, Oct 8, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा

सांदीपनी विद्यालय परिसर सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नरसिंहपुर में 11 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने सांदीपनी विद्यालय परिसर सहित कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर एवं एसपी ने हेलीपैड, पार्किंग, पौधारोपण स्थल, ग्रीन रूम, बैठक एवं मंचीय व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अतिथियों, विद्यालयीन छात्र-छात्राओं जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आवागमन, पार्किंग, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे और कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, सुगम यातायात संचालन तथा व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर श्री अरविंद कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें