विधायक निवास पर आयोजित हुई जनसुनवाई : 193 आवेदनों पर सुनी आमजनों की समस्याएं जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का प्रभावी मंच बन रही है जनसुनवाई
Aditi News Team
Thu, Oct 8, 2026
विधायक निवास पर आयोजित हुई जनसुनवाई में 193 आवेदनों पर सुनी आमजनों की समस्याएं
जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का प्रभावी मंच बन रही है जनसुनवाई
नरसिंहपुर । विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल द्वारा प्रत्येक गुरुवार को विधायक निवास पर आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई में इस सप्ताह 193 आवेदन प्राप्त हुए। जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें और मांगें श्री पटेल के समक्ष रखीं। उन्होंने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान कराया जनसुनवाई अब आमजन और जनप्रतिनिधि के बीच प्रभावी संवाद का सशक्त माध्यम बनती जा रही है। बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर यहां पहुंचते हैं। त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और सकारात्मक पहल के कारण लोगों का जनसुनवाई के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है इस अवसर पर जालम सिंह पटेल ने कहा कि जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
विधायक मीडिया प्रभारी वैभव नेमा ने बताया कि इस सप्ताह आयोजित जनसुनवाई में कुल 193 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। कई प्रकरणों को संबंधित विभागों को तत्काल भेजा गया है, जबकि अनेक मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।
जनसुनवाई में जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहे।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल नरसिंहपुर