Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए आरोपी गुरुकुल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है

193 आवेदनों पर सुनी आमजनों की समस्याएं जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का प्रभावी मंच बन रही है जनसुनवाई

पुलिस ने आटो सहित 10 बोरी मूंग जप्त कर 2 लाख 93 हजार 840 रु. का मशरुका जप्त किया, आरोपियों को न्यायालय में पेश किया

अर्टिका पलटी; स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

धर्म की परंपरा भी प्रभावित होगी : मुनि श्री समतासागर जी

वेयर हाउस से 10कट्टी मूंग चुराने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार : पुलिस ने आटो सहित 10 बोरी मूंग जप्त कर 2 लाख 93 हजार 840 रु. का मशरुका जप्त किया, आरोपियों को न्यायालय में पेश किया

Aditi News Team

Thu, Oct 8, 2026

वेयर हाउस से 10 कट्टी मूंग चुराने वाले आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 7/10/ 2026 को चौकी झोतेश्वर थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर मैं साहू वेयर हाउस श्रीनगर की संचालिका श्रीमती द्रोपती साहू द्वारा साहू वेयर हाउस से मूंग की 10 कट्टी (बोरी) दिनांक 6.10.2026 की रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा वेयरहाउस की खिड़की की लोहे की ग्रिल तोड़कर चोरी कर ली गई है । उक्त संबंध में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया जो उक्त आवेदन पर चौकी ज्योतिश्वर थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर में अपराध क्रमांक 644/2026 धारा-305(E).331(4) BNS एवं धारा 03 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था उक्त घटना के आरोपियों को पकड़ने हेतु पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना द्वारा टीम गठित कर उनके निर्देशन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गोटेगांव लोकेश मार्को एवं थाना प्रभारी प्रदीप सराफ के मार्गदर्शन में टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 8/10/2026 को चार संदेहियो को अभी रक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिनके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया एवं जिस लाल रंग के ऑटो से मूंग की 10 कट्टियों को साहू वेयरहाउस से चोरी किए थे वह मवई घाट जंगल में छुपा कर रखना बताएं जो तीन आरोपी 1-मोहन उर्फ शिवम चौधरी पिता राम जी चौधरी उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम श्रीनगर मुहासी मोहल्ला 2-अनिल कुमार चौधरी पिता स्वर्गीय लक्ष्मण चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम श्रीनगर मुहासी मोहल्ला 3-योगेश उर्फ राजू चौधरी पिता भूरालाल चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम श्रीनगर मोहासी मोहल्ला 4-विधि विरुद्ध बालक के संयुक्त कब्जे से ग्राम मवई घाट जंगल से एक लाल रंग का ऑटो कीमती 2 लाख रुपए एवं 10 कट्टी मूंग की जुमला वजन 5 क्विंटल कीमती 43,840 रुपए एवं 02 मोबाइल कीमती ₹50,000 हजार जुमला कीमती 2 लाख 93 हजार 840 रुपए जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। बाद में पुलिस ने तीन आरोपियों को माननीय न्यायालय में एवं विधि विरुद्ध बालक को किशोर न्यायालय पेश किया गया है ।

उक्त कार्यवाही मैं चौकी प्रभारी झोतेश्वर सहायक उप निरीक्षक सुमित तिवारी, सहायक उप निरीक्षक सुरेश धुर्वे, , आरक्षक 59 शिवराज, आरक्षक 600 गौरी शंकर की अहम भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गोटेगांव लोकेश मार्को

थाना प्रभारी प्रदीप सराफ

जरूरी खबरें