152 गुम मोबाईल पुलिस ने तलाश कर आवेदकों को वापस लौटाये : सायबर क्राईम संबंधित घटना की सूचना सायबर सेल जबलपुर के हेल्पलाइन नम्बर 7701050010 राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें
Aditi News Team
Thu, Oct 8, 2026
152 गुम मोबाईल तलाश कर जबलपुर पुलिस द्वारा आवेदकों को वापस लौटाये
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री जितेन्द्र सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में जबलपुर पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए 152 मोबाईल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है, सफलतापूर्वक ट्रेस कर संबंधित धारकों को सुपुर्द किए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने नागरिकों से अपील की कि-
🔷 यदि आपका मोबाइल फोन गुम हो गया है, तो शिकायत संबंधित थाने में करें तथा www.ceir.gov.inपोर्टल पर पंजीकृत कराएं।
🔷 यदि आप सायबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं या कोई संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि नोटिस करें, तो तुरंत राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें या सायबर सेल जबलपुर के हेल्प लाईन नम्बर 7701050010 पर संपर्क करे।
जबलपुर पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि सतर्क रहें, अज्ञात कॉल या लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और सायबर अपराधों से बचने के उपायों का पालन करें।
🔷 अंजान व्यक्ति या ग्रुप (जैसे टेलीग्राम, व्हाट्सएप) से निवेश टिप्स न लें।
🔷 व्हाट्सएप पर आयी किसी भी प्रकार की एपीके फाईल को डाउनलोड/इंस्टाल न करें।
🔷 अपने बैंक खातों संबंधी एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी प्रकार के लालच में आकर किसी से भी साझा न करें। सायबर ठगों द्वारा गेमिंग का पैसा आने पर कमीशन देने, व्यापार बढाने एवं नौकरी देने जैसे लालच देकर खातांे की जानकारी मांगी जाती है।
“सतर्क रहें, सजग रहें, सुरक्षित रहें”
नोटः- सायबर क्राईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना सायबर सेल जबलपुर के हेल्पलाइन नम्बर 7701050010 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें अथवा वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय