सीएम हाउस में हुआ राम नाम लेखन पुस्तकों का विमोचन : मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह के कर कमलों से हुआ राम नाम लेखन की पुस्तक का विमोचन
Aditi News Team
Wed, Oct 7, 2026
सीएम हाउस में हुआ राम नाम लेखन पुस्तकों का विमोचन
मुख्यमंत्री मोहन यादव जी एवं कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह जी के कर कमलों से हुआ राम नाम लेखन की पुस्तक का विमोचन राम-राम अंतर्राष्ट्रीय बैंक में जमा होगी
मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया विमोचन, राम-राम अंतर्राष्ट्रीय बैंक में जमा होंगी पुस्तकें
गाडरवारा। राम नाम लेखन की पावन परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने एवं आध्यात्मिक चेतना के साथ समाजसेवा की दिशा में कार्य कर रही राम नाम संग्रहालय समिति, गाडरवारा के राम नाम लेखन अभियान को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करकमलों से मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) में राम नाम लेखन की पुस्तकों का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर
विमोचन कार्यक्रम में गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। मुख्यमंत्री के हाथों राम नाम लेखन पुस्तक का विमोचन होने पर समिति के सदस्यों एवं उपस्थित लोगों में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण रहा।
मुख्यमंत्री के हाथों विमोचन से अभियान को मिला नया आयाम
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि राम नाम संग्रहालय समिति द्वारा राम नाम लेखन की पुस्तकों के माध्यम से किया जा रहा कार्य अत्यंत पुण्य एवं सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों राम नाम लेखन पुस्तक का विमोचन होना इस अभियान के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि राम नाम संग्रहालय में श्रद्धालुओं द्वारा राम नाम लिखकर पुस्तकों को जमा करने की जो परंपरा शुरू की जा रही है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रेरणा का माध्यम बनेगी। मुख्यमंत्री के जुड़ने से इस पुनीत अभियान को चार चांद लग गए हैं। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस सामाजिक एवं धार्मिक पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राम-राम अंतर्राष्ट्रीय बैंक में जमा होंगी राम नाम लेखन की पुस्तकें
राम नाम संग्रहालय समिति द्वारा राम नाम लेखन की पुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। श्रद्धालु एवं आम नागरिक इन पुस्तकों में श्रद्धापूर्वक राम नाम का लेखन कर सकेंगे। पूर्ण होने के बाद इन पुस्तकों को राम-राम अंतर्राष्ट्रीय बैंक में जमा किया जाएगा। समिति का उद्देश्य राम नाम लेखन को व्यापक स्तर पर जन-जन से जोड़ना तथा राम नाम के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना एवं भारतीय संस्कारों को मजबूत करना है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि राम नाम लेखन अभियान में किसी भी वर्ग के व्यक्ति को जोड़ा जा सकता है। श्रद्धालुओं को राम नाम लेखन की पुस्तक उपलब्ध कराकर उन्हें इस पुनीत अभियान में सहभागी बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री एवं मंत्री को भेंट किया आभार स्मृति-चिन्ह
राम नाम लेखन पुस्तक के विमोचन के उपरांत राम नाम संग्रहालय समिति के संचालकों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह को राम जी का आभार स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति की ओर से मुख्यमंत्री एवं मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से समिति को सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए नई ऊर्जा मिली है।
समिति ने कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे, जिससे राम नाम संग्रहालय समिति द्वारा संचालित जनसेवा एवं धार्मिक गतिविधियों को और व्यापक रूप दिया जा सके।
समिति के पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर राम नाम संग्रहालय समिति के संचालक संजय गुप्ता, रीतेश राय, सुनील ठाकुर, लखन साहू, मिथिलेश यादव, मुन्ना चौहान, बृजेंद्र पंडया, राजेश सराठे, सुनील सोनी सहित समिति के सदस्य एवं गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।
समिति ने कहा कि राम नाम लेखन का यह अभियान केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं आध्यात्मिक चेतना को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक संकल्प है। मुख्यमंत्री के करकमलों से पुस्तक विमोचन होने के बाद इस अभियान को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह