बुलेरो पिकअप में परिवहन की जा रही थी अवैध शराब जप्त : 130 कार्टून में 36 बाटल, 4450 पाव व 336 केन अंग्रेजी शराब, 192 केन वियर एवं 700 पाव देशी शराब तथा वाहन भी जप्त
Aditi News Team
Wed, Oct 7, 2026
बुलेरो पिकअप में परिवहन की जा रही थी अवैध शराब,
130 कार्टून में 36 बाटल, 4450 पाव व 336 केन अंग्रेजी शराब, 192 केन वियर एवं 700 पाव देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त बुलेरो
पिकअप जप्त, बुलेरो पिकअप चालक व 1 अन्य आरोपी की तलाश
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी.नागोतिया के मार्ग दर्शन में थाना संजीवनीनगर पुलिस टीम द्वारा बुलेरो पिकअप में परिवहन की जा रही 130 कार्टून में अंग्रेजी व देशी शराब जप्त की गई।
नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी.नागोतिया ने बताया कि दिनॉक 6-10-26 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति बुलेरो पिकअप क्रमांक एमपी 32 जी 0493 में देशी व अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में लोड कर पनागर तरफ से नागपुर तरफ लेकर जाने वाले हैं, सूचना पर अंधमूक वायपास पर दबिश देते हुये नाकाबंदी की गई, पिकअप चालक पुलिस की नाकाबंदी देखकर अंधमूक से पिकअप वाहन को मोड़कर यू टर्न लेकर वापस कटनी रोड तरफ भागने लगा जिसकी सूचना थाना माढ़ोताल पुलिस को देते हुये उक्त बुलेरो पिकअप का पीछा किये, बुलेरो पिकअप का चालक नेशनल हाईवे मेन रोड महिन्द्रा वर्क शॉप के सामने रोड किनारे पिकअप खड़ी कर अपने एक साथी के साथ मौके से भाग गया। सफेद रंग की बुलेरो पिकअप क्रमांक एमपी 32 जी 0493 के पीछे के हिस्से में बंधी रस्सी खुलवाकर पीली रंग की ढकी पन्नी को अलग कर चैक करने पर 130 कार्टून रखे मिले जिनमें 41 कार्टून मे अंग्रेजी शराब गोवा विस्की के 2050 पाव, 14 कार्टून मे किंगफ्रिशर शराब के 336 केन (प्रत्येक केन में 500 एमएल), 07 कार्टून में एमडी विस्की नम्बर 1 ओरिंजनल के 336 पाव, 28 कार्टून मे एमडी नम्बर 1 सेलीब्रेशन रम के 1344 पाव अंग्रेजी शराब के तथा 8 कार्टून मे बडवायजर मेगनम बियर के 192 केन, 3 कार्टून मे रायल स्टेज विस्की की 36 बाटल, 5 कार्टून मे रायल स्टेज विस्की 240 पाव, 6 कार्टून मे मैंजिक मुमेंट्स जामुन 288 पाव, 4 कार्टून मे आईकोनिक व्हाईट विस्की के 192 पाव एवं 14 कार्टून मे 700 पाव देशी शराब कुल कीमती लगभग 9 लाख 80 हजार रूपये की रखी मिली उपरोक्त शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त बुलेरो कीमती लगभग 9 लाख रूपये की जप्त करते हुये बुलेरो चालक एवं 1 अन्य आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उल्लेखनीय भूमिका- बुलेरो पिकअप में अवैध रूप से परिवहन की जा रही शराब जप्त करने में थाना प्रभारी संजीवनीनगर श्री बी.डी. द्विवेदी, चौकी प्रभारी धनवंतरीनगर उप निरीक्षक दुर्गेश मरावी, सहायक उप निरीक्षक अजय झारिया, आरक्षक नितिन, पुष्पराज, मनोज मिश्रा तथा थाना माढ़ोताल के सहायक उप निरीक्षक रंजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक पंचम लाल यादव, आरक्षक अनिल कुमार, शैलेन्द्र, निखलेश की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय