गोवंश के पैर तोड़कर घायल अवस्था में नहर किनारे फेंका : गाडरवारा कौड़ियां के शक्ति शुगर मिल के समीप नहर किनारे का मामला,गौ भक्तों ने गौ माता को गौ शाला भेजकर थाने में कराई fir
Aditi News Team
Wed, Oct 7, 2026
कौड़ियां में तीन गोवंश के पैर तोड़कर घायल अवस्था में नहर किनारे फेंका,
पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
कौड़िया।ग्राम पंचायत कौड़िया में गोवंश के साथ क्रूरता और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अक्टूबर की सुबह शक्ति शुगर मिल कौड़िया के समीप नहर किनारे एक लाल रंग की गाय, एक काली बछिया एवं एक काला बछड़ा घायल अवस्था में पड़े मिले। प्रथम दृष्टया आशंका है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके साथ मारपीट कर उनके पैर तोड़े गए।
घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय गौ क्रांति मंच, बजरंग दल के गोसेवकों एवं स्थानीय सरपंच सहित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायल गोवंश को तत्काल गौशाला पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार प्रारंभ कराया गया।
मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार, जांच का दायित्व उपनिरीक्षक बबीता पहाड़े को सौंपा गया है।
घटना को लेकर गौसेवकों एवं गौभक्तों में रोष है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गोवंश के साथ क्रूरता करने वाले अज्ञात व्यक्ति की शीघ्र पहचान कर उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा घायल गोवंश का समुचित उपचार, सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना
गाडरवारा थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान
नरसिंहपुर गौ सेवक एवं गौ भक्त