नरसिंहपुर के नकटुआ चौराहे पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, : अर्टिका पलटी; स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
Aditi News Team
Thu, Oct 8, 2026
नरसिंहपुर के नकटुआ चौराहे पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत,
अर्टिका पलटी; स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
नरसिंहपुर। नकटुआ चौराहे पर आज गुरुवार को एर्टिगा और स्कॉर्पियो कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एर्टिगा सड़क पर पलट गई, जबकि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। राहत की बात यह रही कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।
घटना की सूचना मिलते ही 112 वाहन में तैनात संतोष शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति को व्यवस्थित कराया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही।
बड़ा हादसा, लेकिन टली जनहानि।
Tags :
नरसिंहपुर पुलिस
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)