हादसा, हत्या या आत्महत्या? अंकित पाल की मौत पर उठे सवाल : परिजनों और समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर उन्होंने आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की
Aditi News Team
Thu, Oct 8, 2026
रिपोर्टर संदीप राजपूत
हादसा, हत्या या आत्महत्या? अंकित पाल की मौत पर उठे सवाल
नरसिंहपुर। 19 वर्षीय अंकित पाल की मौत का मामला अब सवालों के घेरे में है। घटना को लेकर यादव समाज के सैकड़ों लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच कर अंकित को न्याय दिलाने की मांग की।
अंकित के पिता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन में उन्होंने आशंका जताई कि उनके पुत्र अंकित पाल की सुनियोजित हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया। उन्होंने हत्या, आपराधिक साजिश और साक्ष्य मिटाने के प्रयास के आरोपों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों के अनुसार अंकित पाल शासकीय विवेकानंद कॉलेज, नरसिंहपुर में प्रथम वर्ष का छात्र था। वह 9 सितंबर 2026 को सुबह घर से कॉलेज जाने के लिए निकला था। इसके बाद उसकी मौत की सूचना सामने आई।
परिजनों और समाज के लोगों ने मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग करते हुए यह सवाल उठाया है कि अंकित की मौत वास्तव में हादसा थी, आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश थी। अब पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना