Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

नगर के बीचों-बीच श्याम टाकीज के पीछे दाऊ के बाड़े, कुचबंदिया मोहल्ला में इस वर्ष आस्था का एक अलौकिक संगम देखने को मिलेगा

युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर संतों ने जताई चिंता,

परिजनों और समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर उन्होंने आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की

पीजी कॉलेज नरसिंहपुर की पुरुष टीम ने रचा इतिहास, वैभव नेमा लगातार दूसरी बार विश्वविद्यालय टीम में चयनित

नरसिंहपुर के सांदीपनी विद्यालय परिसर सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

नशामुक्ति का लिया संकल्प : युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर संतों ने जताई चिंता,

Aditi News Team

Fri, Oct 9, 2026

युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर संतों ने जताई चिंता,

नशामुक्ति का लिया संकल्प

रीवा।विश्व हिन्दू परिषद महाकौशल: प्रांत मार्गदर्शक मंडल की बैठक में संतों ने युवा पीढ़ी में तेजी से बढ़ती नशे की लत पर गहरी चिंता व्यक्त की। बैठक के दौरान संतों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सक्रिय प्रयास करेंगे।

इसके साथ ही, संतों ने निर्णय लिया कि वे अपने आश्रमों में आने वाले युवाओं को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे और उन्हें विधिवत नशामुक्ति की शपथ दिलाएंगे, ताकि युवा शक्ति को सही दिशा दी जा सके। उक्ताशय की जानकारी बैठक में शामिल श्रीश्री बालकदासजी महंत खिरका मंदिर गाडरवारा ने देते हुए कहा कि नशा ऐसा अभिशाप है जिससे भावी पीढ़ी देश के नवनिर्माण की दिशा में निष्क्रय परिलक्षित हो रही है , बैठक में प्रांत के सभी क्षेत्रो से संत महात्मा शामिल हुए ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

विश्व हिंदू परिषद गाडरवारा

जरूरी खबरें